Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिए; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके

    20 hours ago

    1

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। सुपर ओवर में कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को सिर्फ 1 रन पर रोक दिया और दो विकेट भी झटके। इसके जवाब में कोलकाता से रिंकू सिंह ने चौका लगाकर जीत दिला दी। इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली। उन्होंने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया और 5 कैच लपके। रिंकू ने सुपर ओवर में ऐडन मार्करम का भी कैच लिया। उन्होंने रोवमन पॉवेल का बाउंड्री पर उछाला हुआ कैच लपका। मैच का पूरा स्कोरबोर्ड देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मोहसिन खान। इम्पैक्ट प्लेयरः हिम्मत सिंह। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, रमणदीप सिंह, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा और कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयरः वरुण चक्रवर्ती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दहेज ना मिलने से टूटी शादी:7 लाख कैश, बाइक की डिमांड; एक दिन पहले बारात लौटी
    Next Article
    LSG vs KKR: लगातार 2 बीमर के बाद भी नहीं बदला गेंदबाज, आखिर अंपायर्स ने क्यों दी गेंदबाजी की मंजूरी?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment