Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दहेज ना मिलने से टूटी शादी:7 लाख कैश, बाइक की डिमांड; एक दिन पहले बारात लौटी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने सात लाख रुपये नकद और स्पोर्ट्स बाइक की मांग पूरी न होने पर बरात लाने से इनकार कर दिया। अचानक रिश्ता टूटने से दुल्हन पक्ष में कोहराम मच गया और शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे समेत परिजनों पर दहेज निषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर आवास विकास-1 के सत्यम बिहार निवासी युवती की शादी घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले सौरभ सिंह से तय हुई थी। रविवार को बरात आनी थी। घर में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो चुका था, हलवाई से लेकर टेंट तक की बुकिंग हो चुकी थी। पीड़ित परिवार के मुताबिक शनिवार शाम को अचानक सौरभ के घर से फोन आया। फोन पर दूल्हे के परिजनों ने साफ कहा कि शादी तभी होगी जब सात लाख रुपये कैश और एक स्पोर्ट्स बाइक अलग से दी जाए। पिता ने पहले से तय दहेज का हवाला देते हुए अतिरिक्त मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इसके बाद लड़के पक्ष ने बरात लाने से साफ इनकार कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों के रिश्तेदारों और मोहल्ले के संभ्रांत लोगों ने कई बार बैठकर बात सुलझाने की कोशिश की। घंटों मान-मनौव्वल के बाद भी सौरभ और उसके परिजन अपनी जिद पर अड़े रहे। दूल्हा पक्ष ने कहा कि बिना नकदी और बाइक के वह शादी नहीं करेंगे। लगातार इनकार के बाद रविवार को पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और हंगामा किया। मामला बढ़ता देख एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की ताकि रिश्ता बच सके, लेकिन कोई हल नहीं निकला। एसीपी के निर्देश पर पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी दूल्हा सौरभ सिंह, उसके भाई गौरव और अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया, "हमने दोनों पक्षों को समझाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन दूल्हा पक्ष शादी के लिए राजी नहीं हुआ और लड़की पक्ष कार्रवाई चाहता था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है, साक्ष्य मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री ने पेयजल, गेहूं खरीद पर दिया जोर:सोनभद्र में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक में दिए निर्देश
    Next Article
    कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिए; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment