Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस की शंखनाद रैली में खाली रह गईं कुर्सियां:आगरा में दो हजार भीड़ भी नहीं जुटी, प्रदेश अध्यक्ष चार घंटे लेट पहुंचीं

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार को कांग्रेस की शंखनाद रैली में पार्टी उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटा सकी। आगरा ग्रामीण और खैरागढ़ विधानसभा सीट पर अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से आयोजित कार्यक्रम में दो हजार लोग भी नहीं पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा (मोना) करीब चार घंटे की देरी से कार्यक्रम में पहुंचीं। उनके संबोधन के समय तक पंडाल में लगी लगभग सभी कुर्सियां खाली हो चुकी थीं। रैली में आगरा और फिरोजाबाद समेत आगरा मंडल के चार जिलों से कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया था। हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी नहीं थी। रैली में आए लोगों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात भी सामने आई। इसके चलते कुछ लोग कार्यक्रम छोड़कर चले गए। मोना मिश्रा के संबोधन तक खाली हो गईं कुर्सियां प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने में देरी के कारण कार्यक्रम में मौजूद लोग धीरे-धीरे लौटने लगे। जब मोना मिश्रा ने संबोधन शुरू किया, तब तक ज्यादातर कुर्सियां खाली हो चुकी थीं। कार्यक्रम के दौरान खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो भी सामने आया है। सीटों पर बोलीं- लिस्ट दे दी है, दो दिन में होगी बैठक विधानसभा चुनाव 2027 में सीटों के बंटवारे को लेकर मोना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सूची दे दी है। दो दिन में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी, जिसमें इस पर चर्चा की जाएगी। लखनऊ और दिल्ली में दोनों पार्टियों के नेता बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि चर्चा सकारात्मक है और जल्द निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी जाति-बिरादरी और धर्म के आधार पर राजनीति नहीं की। पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों के अधिकारों की बात की है। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक गठबंधन होते हैं। ओवैसी के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि 2022 और 2024 में उन्हें 0.5 प्रतिशत से भी कम वोट मिले। उत्तर प्रदेश की जनता समझदारी से फैसला करेगी। भाजपा पर आस्था के नाम पर वोट लेने का आरोप मोना मिश्रा ने भाजपा पर धर्म और आस्था के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर सत्ता हासिल करने के बाद चढ़ावे और चंदे में चोरी के आरोप सनातन धर्म की आस्था को चोट पहुंचाते हैं। उन्होंने अयोध्या और काशी में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए कहा कि अब पार्टी मथुरा की ओर बढ़ रही है, लेकिन बांके बिहारी जी का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है। आगरा के दौरे पर उन्होंने कहा कि कभी यह शहर पूरे देश को रोजगार देने के लिए जाना जाता था, लेकिन अब रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और नए उद्योग बंद हो रहे हैं। उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाने का भरोसा दिया। प्रदेश प्रभारी बोले- भाजपा वोट और आस्था चुराती है प्रदेश प्रभारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह लोगों के वोट, सांसद और दूसरी पार्टियों को चुराती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम के नाम पर सत्ता हासिल की, लेकिन लोगों की आस्था को चोट पहुंचाई। उन्होंने किसानों, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, बेरोजगारी, दलित उत्पीड़न, महिला सुरक्षा और युवाओं की शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। आरोप लगाया कि किसानों को लाभ नहीं मिल रहा और गन्ना किसानों का मिलों पर हजारों करोड़ रुपये बकाया है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इन मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने भी कहा कि सूची दी जा चुकी है और 22 व 24 तारीख को बैठक में चर्चा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 किलो घी, 100 किलो हवन सामग्री से हुआ संस्कार:हरिद्वार के चंडी घाट पर सीएम योगी की मां को दी गई अंतिम विदाई
    Next Article
    रातभर पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे योगी:शुक्रवार को सीएम की मां का निधन हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment