Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस का शिक्षक-चिकित्सक सम्मेलन:भाजपा पर शिक्षा-स्वास्थ्य के निजीकरण का आरोप; अजय राय बोले-स्कूलों को खराब किया गया

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कांग्रेस ने शिक्षक और चिकित्सक सम्मेलन के जरिए सरकार पर तीखा हमला बोला। कैसरबाग स्थित गांधी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। सम्मेलन में अविनाश पांडेय, अजय राय और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक समाज के निर्माणकर्ता हैं, लेकिन मौजूदा नीतियों से यह व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ‘शिक्षक-चिकित्सक समाज के निर्माणकर्ता’ कार्यक्रम में कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक और चिकित्सक भविष्य के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह वर्ग समाज को दिशा देने का काम करता है और सामाजिक न्याय की लड़ाई में भी अहम भूमिका निभा सकता है। पुरानी पेंशन बहाल करने का वादा अविनाश पाण्डेय ने पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर इसे फिर से लागू किया जाएगा। उनका कहना था कि कर्मचारियों, शिक्षकों और सैनिकों के लिए यह बुढ़ापे का सहारा है, जिसे खत्म करना गलत फैसला रहा। ‘शिक्षा और चिकित्सा को बनाया व्यवसाय’ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल और अस्पतालों की हालत खराब होती जा रही है, जबकि निजी संस्थानों का विस्तार हो रहा है, जिससे आम लोगों की पहुंच बाहर होती जा रही है। ‘फर्जी डिग्री वालों के वादे भी फर्जी’ कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिनकी अपनी डिग्री संदिग्ध है, उनके वादों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षकों और डॉक्टरों के लाखों पद खाली हैं, लेकिन सरकार इन्हें भरने के लिए गंभीर नहीं है। खाली पदों और संसाधनों पर उठे सवाल सम्मेलन में वक्ताओं ने दावा किया कि स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में संसाधनों की कमी है। डॉक्टरों और शिक्षकों के पद खाली होने से आम जनता को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुद्ध जयंती पर पुष्पांजलि, लघु फिल्में लॉन्च कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान शिक्षकों और चिकित्सकों की भूमिका पर आधारित लघु फिल्मों का भी लोकार्पण किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में जंगल से भटककर गांव पहुंचा हिरन घायल:बांस की कोठी से टकराकर टूटी सींग, वन विभाग ने किया रेस्क्यू; इलाज जारी
    Next Article
    नोएडा में समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता:सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन, स्कूल फीस, चिकित्सा, गैस और श्रमिक सुविधाओं में सुधार की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment