Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कागजों पर नहीं, जांच कर शिकायतों का करें निस्तारण:श्रावस्ती डीएम ने अधिकारियों को दी चेतावनी, असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती के डीएम मनोज कुमार राय ने आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि मौके की जांच और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर होना चाहिए। अगली समीक्षा बैठक में किसी विभाग का संतुष्ट फीडबैक कम मिला तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिफॉल्टर शिकायतों की रिपोर्ट तत्काल अपलोड करने के निर्देश बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आईजीआरएस समीक्षा बैठक में डीएम ने विभागवार शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने डिफॉल्टर शिकायतों की रिपोर्ट तत्काल तैयार कर गुणवत्ता के साथ पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण तथ्यों और मौके की जांच के आधार पर करें। लंबित मामलों की रोजाना विभागवार समीक्षा की जाए और समय सीमा के अंतिम चरण में पहुंच चुके मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए। जिला स्तरीय अधिकारी शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर उनकी समस्या का सही समाधान सुनिश्चित करें। गलत जांच रिपोर्ट देने पर होगी कार्रवाई डीएम ने गलत, त्रुटिपूर्ण और तथ्यहीन जांच रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निस्तारण रिपोर्ट में स्पष्ट तथ्य, की गई कार्रवाई, मौके की जांच का स्पॉट मेमो और उपलब्ध साक्ष्य शामिल करना जरूरी है। संवेदनशील और बार-बार भेजी जाने वाली शिकायतों पर वरिष्ठ अधिकारी खुद नजर रखें। शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्रशासन की प्राथमिकता जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। सिर्फ औपचारिक रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होगी। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान कर उसे संतुष्ट करना होगा। इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में महिला का शव फंदे से लटका मिला:6 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, पुलिस कर रही पूछताछ
    Next Article
    CCTV कैमरे हटाने को लेकर पड़ोसियों पर धमकाने का आरोप:बरेली में महिला बोली-पति से मारपीट की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment