Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किडनी गैंग से जुड़े शिवम ने 2 शादियां की है:कानपुर में हॉस्पिटल निर्माण के लिए जमीन खरीदी, 15 साल पहले मजदूरी करने आया था

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस ने किडनी रैकेट का खुलासा करते हुए दलाल शिवम अग्रवाल उर्फ काड़ा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिवम इस गैंग में ग्राहक तलाशने का काम करता था। 8वीं पास एक मजदूर कैसे एंबुलेंस ड्राइवर से किडनी गैंग का प्रमुख सदस्य बन गया?…इसकी पड़ताल करने दैनिक भास्कर की टीम उसके घर कल्याणपुर पहुंची। गोवा गार्डन एरिया में शिवम ससुराल में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। उसके सास-ससुर भी साथ रहते हैं। टीम जब घर पहुंची तो शिवम के ससुर मिले। वे बातचीत को राजी तो हुए लेकिन अपना और बेटी का नाम न छापने की शर्त रखी। उन्होंने बताया-15 साल पहले शिवम मजदूरी के लिए कानपुर आया था। यहां के एक अस्पताल में उसने एम्बुलेंस चलाना शुरू किया था। 3 महीने पहले उसने एक नई कार खरीदी थी। एक प्लॉट भी लिया था, जहां पर वह हॉस्पिटल बनाने वाला था। अब पढ़िए पूरी बातचीत… 15 साल अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइविंग शुरू की, अब दो एम्बुलेंस का मालिक शिवम अग्रवाल, मूल रूप से जालौन का रहने वाला है। करीब 15 साल पहले मजदूरी करने के लिए कानपुर आया था। उसने कल्याणपुर के एक अस्पताल में नौकरी शुरू की और फिर एम्बुलेंस चलाने लगा। शिवम के ससुर ने बताया- कुछ साल बाद उसने अपनी एक एंबुलेंस खरीद ली। इसके बाद वह अन्य अस्पतालों के संपर्क में आ गया। कुछ ही साल बाद उसने एक और एंबुलेंस खरीदी। पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी की ससुर ने बताया- शिवम ने पहले सुमन नाम की लड़की से शादी की थी, लेकिन एक साल बाद उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने मेरी बेटी से शादी कर ली। दो साल पहले उसने मेरी बेटी से शादी की थी। दोनों से एक बेटा भी है। जबकि पहली पत्नी से उसका पांच साल का बेटा है। ससुर बोले- मेरी बेटी डबल एमए है शिवम के ससुर ने कहा- शिवम 8वीं पास है। मेरी बेटी डबल एमए है। लेकिन उसने मेरी बेटी को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। हमारे यहां दो मकान हैं। शादी के बाद वे किराए पर रहना चाहते थे। मेरी पत्नी ने दोनों को सलाह दी कि वे यहीं रहें। करीब 16 महीने से बेटी-दामाद हमारे साथ ही रहते हैं। कल्याणपुर क्षेत्र में एंबुलेंस चलाता था, कभी-कभी दिल्ली जाता था ससुर ने बताया- वह कल्याणपुर के अस्पतालों में एम्बुलेंस चलाता था। कभी-कभी मरीजों को लेकर वह दिल्ली जाता था। दो-तीन दिनों में वापस भी आ जाता था। किडनी रैकेट की घटना के बारे में जानकारी होने पर हैरानी हो रही है। 3 महीने पहले खरीदी थी गाड़ी ससुर ने बताया कि शिवम ने 3 महीने पहले घूमने के लिए लोन पर एक गाड़ी खरीदी थी। लेकिन पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है। बेटी थाने गाड़ी के बारे में पता करने गई है। स्थानीय लोग डॉक्टर भइया कहकर बुलाते स्थानीय लोगों ने बताया- हम लोग 'डॉक्टर भइया' कहकर बुलाते थे। वह खुद को भी डॉक्टर कहता था। हाल ही में उसने शहर में एक प्लॉट खरीदा है। अक्सर वहां हॉस्पिटल बनाने की बातें करता रहता था। -------------- ये भी पढ़ें- किडनी बेचने वाला MBA स्टूडेंट गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोया:कानपुर में पुलिसवालों के पैर पकड़े; बोला- मां को मत बताना कानपुर में रुपए के लालच में अपनी किडनी बेचने वाला आयुष हैलट अस्पताल के ICU में एडमिट है। पुलिस ने आयुष से परिजनों को जानकारी देने की बात कही। इस पर वह पुलिसकर्मियों के पैर पकड़कर रोने लगा। कहा- सर, मेरी मां को कुछ मत बताना। मैं नौकरी करने की बात कहकर कानपुर आया था। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 साल की युवती के नक्सली सरेंडर पर विवाद, परिवार बोला- साजिश या खेल?
    Next Article
    महाराजगंज में इंटरसिटी के आगे कूदकर प्रेमी-युगल ने दी जान:रेलवे ट्रैक पर मिले खून से लथपथ शव, एक साल पहले कॉलेज में मिले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment