Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किडनी डोनर आयुष और रिसीवर पारुल लखनऊ रेफर:अब RMLH में इलाज होगा, 4 आरोपियों की तलाश में मेरठ पहुंची पुलिस

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर में किडनी रिसीवर पारुल तोमर और डोनर आयुष चौधरी को आज सुबह लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। करीब 10:30 बजे हैलट हॉस्पिटल की 2 डॉक्टरों की टीम दोनों को लेकर राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल (RMLH) के लिए रवाना हुई। लखनऊ में दोनों का इलाज अब RMLH के नेफ्रोलॉजी विभाग में किया जाएगा। किड़नी ट्रांसप्लांट स्कैंडल में कुल 10 लोग शामिल पाए गए हैं। इनमें से 5 डॉक्टर और 1 दलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी डॉ. अफजल, डॉ. वैभव, डॉ. अनुराग और डॉ. रोहित फरार हैं। पुलिस की टीम इनकी तलाश में मेरठ पहुंची है। पुलिस के मुताबिक, डॉ. अफजल मेरठ में अल्फा अस्पताल के संचालक हैं। वहीं डॉ. वैभव और डॉ. अनुराग उर्फ अमित भी मेरठ के ही रहने वाले हैं। डॉ. रोहित का पता लगाने के लिए दलाल शिवम काड़ा की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। साथ ही कहीं ये फरार आरोपी देश छोड़कर भाग न सकें, उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है। RMLH से मंजूरी मिलने बाद रेफर किया गया मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया- हमने बुधवार को दोनों मरीजों के बेहतर इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMC), संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (SGPGI) और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल (RMLH) में भर्ती के लिए पत्र लिखा था। बुधवार देर रात RMLH के डायरेक्टर ने मरीजों को एडमिट करने की मंजूरी दे दी। इसके बाद उन्हें लखनऊ रैफर कर दिया गया। हालांकि, हमारे यहां दोनों की सेहत में सुधार हो रहा था, लेकिन बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए उन्हें लखनऊ भेजा गया है। पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। एम्बुलेंस में दो डॉक्टर, एक नर्स और एक वार्ड बॉय मौजूद थे। इसके अलावा सीनियर डॉक्टर नेफ्रोलॉजी, सीनियर डॉक्टर न्यूरोलॉजी और सीनियर डॉक्टर NSS भी साथ थे, ताकि यात्रा के दौरान दोनों मरीजों को कोई परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल चलो अभियान, 5 नए बच्चों का हुआ नामांकन:जागरूकता रैली और पंपलेट अभियान से पहले दिन मिला सकारात्मक असर
    Next Article
    लखनऊ में सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट:पीएम को गाली देने का आरोप, गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment