Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए क्रिकेट लीग में 5 मुकाबले:कानपुर स्टारलेट, इलेवन स्टार सहित 5 टीमों ने दर्ज की जीत

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के अंतर्गत सोमवार को पांच मुकाबले खेले गए। इन मैचों में कानपुर स्टारलेट, इलेवन स्टार, नेशनल क्लब, कैप्ट लॉयन्स और स्पार्क क्लब ने शानदार जीत दर्ज की। गीता देवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर स्टारलेट ने कानपुर जिमखाना को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिमखाना की टीम 29.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। लकी तिवारी ने 38 और सचिन रोहेजा ने 22 रन बनाए। कानपुर स्टारलेट की ओर से देवेंद्र यादव ने 5 विकेट झटके। जवाब में कानपुर स्टारलेट ने 14.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 125 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुरविंदर सिंह ने 46 और शौर्य सिंह ने 38 रन की अहम पारी खेली। सप्रू मैदान पर इलेवन स्टार ने वीनस क्लब को 5 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार ने 30.3 ओवर में 126 रन बनाए, जिसमें देवांश दुबे ने 48 और साहिल पाल ने 18 रन का योगदान दिया। वीनस क्लब की ओर से लकी राजपूत ने 4 विकेट लिए। जवाब में वीनस क्लब की टीम 24.2 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। लकी यादव ने 25 और आकाश सिंह ने 24 रन बनाए। इलेवन स्टार के लिए देवांश दुबे ने 5 विकेट और अर्पित पांडे ने 4 विकेट लिए। राम लखन मैदान पर नेशनल क्लब ने केजीएससी को 155 रन से हराया। नेशनल क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 281 रन बनाए। शेख मुश्ताक ने 66, जबकि महेंद्र प्रताप और कृष्ण पांडे ने 35-35 रन बनाए। इसके जवाब में केजीएससी की टीम 29.2 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। एवरेस्ट मैदान पर कैप्ट लॉयन्स ने खेरापति को 7 विकेट से हराया। इस मैच में आर्यन ने सर्वाधिक 116 रन और प्रांजुल ने 96 रन बनाए। इसी मैदान पर स्पार्क क्लब ने एसएस क्लब को 94 रन से शिकस्त दी। हर्ष राजपूत के 58 और अनूज भारती के नाबाद 41 रन की बदौलत स्पार्क क्लब ने 264 रन बनाए, जिसके जवाब में एसएस क्लब की टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर के काशीपुर-जसपुर हाईवे पर हादसा, पति की मौत:चैती मेले से लौटते समय बाइक अनियंत्रित, पत्नी-साली घायल
    Next Article
    एचबीटीयू में छात्र गुट भिड़े, दो छात्रों के सिर फटे:प्राक्टोरियल बोर्ड ने बयान दर्ज किए, हॉकी से किया गया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment