Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर के काशीपुर-जसपुर हाईवे पर हादसा, पति की मौत:चैती मेले से लौटते समय बाइक अनियंत्रित, पत्नी-साली घायल

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के काशीपुर-जसपुर हाईवे बाइपास पर रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और साली घायल हो गईं। यह घटना चैती मेले से लौटते समय हुई। मृतक की पहचान गाँव जयसिंहजोत (बादीगढ़) निवासी 32 वर्षीय गजेंद्र सैनी पुत्र न्यादर सैनी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी कौशल देवी और साली रीना देवी निवासी झाड़पुरा (अफजलगढ़) घायल हुई हैं। जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सैनी अपनी पत्नी और साली के साथ काशीपुर चैती मेले से बाइक पर घर लौट रहे थे। काशीपुर-जसपुर हाईवे बाइपास पर गाँव कलियावाला के पास गजेंद्र को नींद की झपकी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने तीनों घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल गजेंद्र सैनी को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। गजेंद्र सैनी के चाचा बलवीर सिंह ने बताया कि देहरादून के हायर सेंटर ले जाते समय चिकित्सकों ने गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गजेंद्र अपने पीछे दो मासूम बेटों और परिवार को छोड़ गए हैं। जसपुर कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस हादसे के संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई या प्रार्थनापत्र नहीं दिया है। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोस्टमार्टम हाउस के बाहर कुत्ते ने आठ को काटा:बड़ा इमामबाड़े के बाहर भी चार पर्यटक बने शिकार, दहशत में लोग
    Next Article
    केडीएमए क्रिकेट लीग में 5 मुकाबले:कानपुर स्टारलेट, इलेवन स्टार सहित 5 टीमों ने दर्ज की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment