Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की मौत:1 महीने पहले स्टेशन पर पानी पीने उतरा था, चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिर गया था

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की रविवार को मौत हो गई। वह एक महीने पहले ट्रेन से अपने साढ़ू के घर जा रहा था। रास्ते में स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा तो ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन में चढ़ते समय वह गिर गया था। तब से उसका इलाज चल रहा था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहन के घर गया, फिर साढ़ू के पास जा रहे थे मृतक का नाम छोटेलाल रायकवार (26) था। वह बरुआसागर के तालरमन्ना मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक के भाई सुशील ने बताया- मेरा भाई खेती किसानी करता था। एक महीने पहले वह अपनी बहन के घर मऊरानीपुर गया था। वहां से 26 मार्च को ट्रेन में बैठकर साढ़ू के घर कुलपहाड़ जा रहा था। रास्ते में घुटई स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो भाई पानी पीने चला गया। इस दौरान ट्रेन चल पड़ी। चलती ट्रेन में चढ़ते समय हाथ गीले होने की वजह से वह गिर गए। तब पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। हम लोग भी पहुंच गए और मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान आज भाई छोटेलाल की मौत हो गई। छोटेलाल की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उसकी शादी हो चुकी थी। उसकी 3 साल और एक साल की दो बेटी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में शिवमंदिर पर 29 को ध्वजारोहण करेंगे CM योगी:700 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल, प्रवेश और पार्किंग की व्यवस्था तय
    Next Article
    मऊ में होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरे दिन संपन्न:दोनों पालियों में 7498 अभ्यर्थी उपस्थित, 1622 अनुपस्थित रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment