Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में हत्या करने वाले 2 भाइयों को उम्रकैद:10 साल पहले पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट डाला था, 28 हजार जुर्माना

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी में पड़ोसी की हत्या करने वाले दो भाइयों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों ने 10 साल पहले जमीन विवाद में पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट डाला था। कोर्ट ने दोनों पर 14-14 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर 6 माह की जेल अतिरिक्त काटनी होगी। यह फैसला गरौठा के अपर सत्र न्यायाधीश शिवकुमार तिवारी ने सुनाया है। खेत पर बाड़ लगा रहे थे अभियोजन पक्ष के मुताबिक गोकुल गांव के बुध पाल ने एक नवंबर 2016 को एरच थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि बेटा भूरे पाल और उसका चचेरा भाई कल्लू पाल अपने खेत पर बाड़ लगा रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले राकेश पाल और उसके भाई शिवपाल कुल्हाड़ी लेकर आए। जमीन के विवाद में दोनों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। कुल्हाड़ी का एक वार भूरे की गर्दन पर किया था। इसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। साथ ही चचेरा भाई कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया था। एरच पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। मंगलवार को गरौठा एडीजे ने दोनों भाइयों राकेश और शिवपाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फिर बढ़ने लगी गर्मी:धूप और तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, आने वाले दिनों में और चढ़ सकता है पारा
    Next Article
    कौशांबी में अधेड़ दिव्यांग ने की आत्महत्या:चारपाई की रस्सी से फंदा बनाकर लगाई फांसी, मानसिक रूप से बीमार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment