Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में फिर बढ़ने लगी गर्मी:धूप और तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, आने वाले दिनों में और चढ़ सकता है पारा

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों की बारिश और तेज हवाओं के बाद मिली राहत अब धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। बुधवार सुबह से तेज धूप निकलने के साथ गर्मी का असर फिर बढ़ गया। सुबह से आसमान साफ नजर आया, हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज हवा के कारण धूल उड़ने और लोगों को बाहर निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद बदल सकता है मौसम दोपहर बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिससे कुछ समय के लिए तेज धूप का असर कम हो सकता है। हालांकि उमस और गर्मी का एहसास बना रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि हाल के दिनों में हुई बारिश और बदले मौसम की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसम फिर बदल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है और गर्मी का असर तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने जारी की सावधानी की सलाह मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम और तेज हवा के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। साथ ही पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की गई है। प्रशासन को भी किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। 3 तस्वीरें देखिए… पिछले दिनों ऐसा रहा तापमान 27 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 अप्रैल को तापमान बढ़कर 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद मौसम में बदलाव आया और तापमान में गिरावट शुरू हुई। 29 अप्रैल को 35.8 डिग्री, 30 अप्रैल को 32.6 डिग्री, 1 मई को 32.3 डिग्री, 2 मई को 32.9 डिग्री, 3 मई को 33.2 डिग्री और 4 मई को 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं 5 मई को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में सड़क जाम पर 10 नामजद, 20 पर केस:किशोर की हत्या में 4 आरोपी पहले गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    झांसी में हत्या करने वाले 2 भाइयों को उम्रकैद:10 साल पहले पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काट डाला था, 28 हजार जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment