Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आज शादी-रिसेप्शन के लिए 200 बारात घर बुक:कपड़ा, ज्वेलरी और गिफ्ट की दुकानों पर भीड़, मैरिज हाउस को लाइट और फूलों से सजाया

    6 hours ago

    2

    0

    झांसी में सोमवार को शादियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। शहर भर में बारातों की धूम रहेगी और लगभग सभी मैरिज गार्डन पहले से ही बुक हो चुके हैं। विवाह के इस शुभ मुहूर्त के चलते पूरे शहर में रौनक का माहौल बना हुआ है। दो तस्वीरों में देखें शुभ विवाह… इससे पहले रविवार को भी शहर में शादियों की धूम रही। हालांकि, संभावना के मुताबिक बाजारों और विवाह स्थलों पर उतनी भीड़ देखने को नहीं मिली, जितनी उम्मीद की जा रही थी। इसके बावजूद कई जगहों पर बारातें निकलीं और समारोह आयोजित किए गए। रविवार को बाजारों में जरूर अच्छी खासी चहल-पहल नजर आई। कपड़ा, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सर्राफा बाजार में आभूषणों की खरीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखा, जबकि रेडीमेड और डिजाइनर कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। मिठाई और बेकरी की दुकानों पर ऑर्डर लेने और डिलीवरी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। विवाहघर एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी के अनुसार, झांसी के करीब 200 विवाहघर पूरी तरह से बुक हो चुके हैं। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में शादियों के आयोजन के चलते शहर के मैरिज गार्डन, बैंक्वेट हॉल और होटलों में विशेष तैयारियां की गई हैं। कई स्थानों पर सजावट, लाइटिंग और कैटरिंग के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है, ताकि मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शहर में बारातों की अधिकता को देखते हुए बैंड-बाजा, डीजे और घोड़ी संचालकों की भी मांग बढ़ गई है। कई बैंड पार्टियों की एडवांस बुकिंग पहले ही हो चुकी है, जबकि फूलों की दुकानों पर भी मांग बढ़ने से दामों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ट्रैफिक व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। खासतौर पर प्रमुख चौराहों और संकरी गलियों में जाम की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात करने की तैयारी की है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। शहर में एक ही दिन में बड़ी संख्या में शादियां होने से होटल की मांग भी बढ़ गई है। बाहर से आने वाले मेहमानों के चलते ठहरने की व्यवस्थाएं भी लगभग फुल हो चुकी हैं, जिससे शहर का आतिथ्य कारोबार भी इन दिनों पूरी रफ्तार पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU को मिनी पाकिस्तान बताने वाले दो छात्र गिरफ्तार:बीटेक कर रही मित्र से मिलने पहुंचे अमरोहा के डॉक्टर को मारने की दी थी धमकी
    Next Article
    जौनपुर में पुलिस-गौतस्कर मुठभेड़, एक घायल:खुटहन में फायरिंग के बाद एक गिरफ्तार, दो फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment