Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड में हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए काटे गए 6,894 पेड़, NHAI ने RTI में दिया ब्योरा

    1 hour from now

    1

    0

    झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में राजमार्ग परियोजनाओं के लिए कुल 6,894 पेड़ काटे गए। यह जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दी। केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के एक आदेश में दर्ज जानकारी के अनुसार, ये आंकड़े सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के तहत दायर आवेदनों के जवाब में साझा किए गए।ये आंकड़े तीन परियोजनाओं से संबंधित हैं। इनमें एनएच-80 के मिर्जाचौकी-फरक्का खंड, झारखंड के साहिबगंज को बिहार के मनिहारी से जोड़ने वाली चार लेन की गंगा पुल परियोजना और देवघर जिले में एनएच-114ए का चार लेन में विस्तार शामिल है। एनएचएआई के अनुसार, एनएच-80 खंड के पैकेज-एक के निर्माण के लिए 5,285 पेड़ काटे गए।वहीं, साहिबगंज में एनएच-133बी और बिहार के मनिहारी में एनएच-131ए पर गंगा पुल परियोजना के लिए 143 पेड़ों की कटाई की गई। इसके अलावा, देवघर में एनएच-114ए परियोजना के लिए 1,466 पेड़ काटे गए। आवेदक ने पेड़ों की कटाई, निर्माण सामग्री की खरीद, भूमि अधिग्रहण, कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किए गए खर्च और लेखा-परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड का ब्योरा मांगा था।देवघर परियोजना के लिए निर्माण सामग्री की खरीद के संबंध में रियायतग्राही कंपनी ने एनएचएआई को बताया कि सामग्री के स्रोतों और उनकी दरों का खुलासा करने से उसके वाणिज्यिक हित प्रभावित हो सकते हैं। कंपनी ने सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 8(1)(डी) के तहत छूट का हवाला दिया, जो वाणिज्यिक गोपनीयता और व्यापारिक रहस्यों से संबंधित है। आवेदक ने रेत, इस्पात, सीमेंट, पत्थर, गिट्टी और बिटुमेन जैसी निर्माण सामग्री के अलावा उनसे संबंधित बिल, वाउचर और जीएसटी रिकॉर्ड भी मांगे थे।एनएचएआई ने कहा कि निर्माण सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों, उनके आने-जाने के समय, जांच चौकियों के ब्योरे तथा चालकों के नाम और हस्ताक्षर से संबंधित रिकॉर्ड उसके पास उपलब्ध नहीं हैं। देवघर परियोजना में पेड़ों की कटाई से जुड़े रिकॉर्ड के संबंध में एनएचएआई ने कहा कि पेड़ों की सूची और उनकी प्रजातियों से संबंधित दस्तावेज काफी अधिक हैं और इनका निरीक्षण पूर्व सूचना देकर उसके परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) कार्यालय में किया जा सकता है। सीएसआर पर खर्च के संबंध में एनएचएआई ने बताया कि देवघर परियोजना के लिए रियायतग्राही कंपनी के साथ हुए समझौते में सीएसआर निधि का कोई प्रावधान नहीं था और इसलिए इस मद में कोई खर्च नहीं किया गया।साहिबगंज परियोजना के संबंध में एक अलग जवाब में वहां की परियोजना कार्यान्वयन इकाई ने भी सीएसआर मद में शून्य खर्च की जानकारी दी। सूचना आयुक्त जया वर्मा सिन्हा ने एक आदेश में आवेदक की ओर से दायर तीन द्वितीय अपीलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आवेदक ने इतनी अधिक मात्रा में जानकारी मांगी, जिससे प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उसका उद्देश्य जानबूझकर लोक प्राधिकरण के समय और संसाधनों को व्यर्थ करना था।आदेश में कहा गया, आयोग आरटीआई अधिनियम के प्रावधानों का दुरुपयोग करने के उद्देश्य से अपीलकर्ता के आचरण पर अप्रसन्नता व्यक्त करता है। आयोग ने उच्चतम न्यायालय के एक फैसले का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि हर तरह की और बेतरतीब जानकारी मांगने से प्रशासनिक दक्षता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आयोग ने आवेदक को आरटीआई अधिनियम का ‘‘विवेकपूर्ण और समझदारी’’ से इस्तेमाल करने की सलाह दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chandrashekhar Azad का दावा, Lucknow रैली से UP की राजनीति में आएगी नई क्रांति
    Next Article
    Delhi Preet Vihar Cafe Gangrape: कोर्ट ने 1 आरोपी को पुलिस कस्टडी, 2 महिलाओं को जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment