Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत:हरदोई के मल्लावां में हुआ हादसा, 5 लाख का नुकसान

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मगरहा गांव में मंगलवार शाम एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से 75 वर्षीय वृद्ध महिला गोमती की जलकर मौत हो गई। इस अग्निकांड में करीब 5 लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। मृतक गोमती (75) पत्नी स्व. करन गांव में अपने दो पुत्रों रामचेला और रामसनेही और दामाद सोमनरायन के साथ एक झोपड़ीनुमा मकान में रहती थीं। उनके पति का निधन लगभग 38 वर्ष पहले हो गया था। गोमती के मकान के पास ही उनके दामाद सोमनरायन लकड़ी की गुमटी में परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार शाम परिवार के सभी सदस्य गेहूं की फसल काटने खेत खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना दी और अपने निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। इस घटना में गोमती की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। आग की चपेट में आने से दामाद की परचून की दुकान में रखा सामान भी जल गया। इसके अतिरिक्त, पास के छप्पर के नीचे बंधी तीन भैंसें झुलस गईं और एक ट्रैक्टर व पंपसेट मशीन भी जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कार्यवाहक तहसीलदार यशवंत सिंह और कोतवाल शिवाकांत पांडेय मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। कार्यवाहक तहसीलदार ने बताया कि प्रथम दृष्टया करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बुधवार को 6 घंटे रहेगी बिजली कटौती:कई इलाके होंगे प्रभावित, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
    Next Article
    IPL- गुजरात ने 163 रन का टारगेट दिया:पंजाब ने दूसरे ओवर में विकेट गंवाया, रबाडा ने प्रियांश आर्या को कैच कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment