Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयपुर के किशोर का यमुना में मिला शव:48 घंटे से गोताखोर कर रहे थे तलाश,दोस्त के साथ आया था वृंदावन घूमने

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन कोतवाली इलाके में जयपुर से घूमने आए किशोर की यमुना में डूब कर मौत हो गई। किशोर अपने दोस्त के साथ गुरुवार को वृंदावन आया था। यमुना में किशोर के डूबने की सूचना पर परिजन जयपुर से वृंदावन आ गए। पुलिस ने किशोर का शव शनिवार को गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया। केशीघाट पर हुआ था हादसा गुरुवार को जयपुर के रहने वाले 15 साल के विनय लालवानी अपने 23 वर्षीय दोस्त कृष्ण चंद्र मीणा के साथ वृंदावन घूमने आए थे। दोनों दोस्त केशीघाट पर यमुना स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से विनय डूब गया। कृष्ण चंद्र ने अपने दोस्त विनय को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह तब तक आंखों से ओझल हो गया। गोताखोर कर रहे थे तलाश किशोर के यमुना में डूबने पर आसपास मौजूद नाविक उसकी तलाश में जुट गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और फ्लड PAC को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने फ्लड PAC के साथ मिलकर यमुना में डूबे विनय की तलाश शुरू कर दी। 4 किलोमीटर दूर मिला शव 48 घंटे से तलाश में जुटे गोताखोरों को शनिवार को सुबह सूचना मिली कि एक शव केशीघाट से 4 किलोमीटर दूर पानीगांव पुल के पास तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फ्लड PAC के जवान मौके पर पहुंच गए। जहां विनय का शव बरामद कर लिया। इसके बाद गोताखोरों की टीम शव को स्टीमर के जरिए केशीघाट पर ले आई। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव विनय का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद परिजन ने बताया कि वह जयपुर के प्रताप नगर में रहते हैं,जहां मोबाइल शॉप है। विनय अपने दोस्त के साथ यहां आया था। रंग जी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया है पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्य:हाईकोर्ट ने कहा- आयोग शुद्धि पत्र जारी करे, भर्ती केवल 9वीं और 10वीं के लिए
    Next Article
    सुलतानपुर सदर सीट पर कौन मजबूत,विधायक राज या कोई और:सपा से अरुण वर्मा या दीपक सिंह; बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment