Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयमाल से पहले दूल्हे ने पूछा- चूल्हे पर खाना बनाओगी:दुल्हन ने ‘हां’ कहा, तब हुई शादी; बाराबंकी में गैस सिलेंडर के लिए चक्कर लगाए थे

    12 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में शादी के दौरान सात फेरे से पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने एक शर्त रख दी। दूल्हे अशोक ने पूछा- क्या चूल्हे पर खाना बना लोगी? यह सवाल सुनकर कुछ देर के लिए माहौल थम गया। दरअसल, तिलक के समय अशोक को गैस सिलेंडर लेने में काफी दिक्कत हुई थी। कई दिनों तक एजेंसी के चक्कर लगाए। लंबी लाइन में भी खड़ा रहा, फिर भी समय पर सिलेंडर नहीं मिला। इसी परेशानी के चलते उसने शादी से पहले यह शर्त रखी। दुल्हन लक्ष्मी ने समझदारी दिखाते हुए हामी भर दी। इसके बाद धूमधाम से जयमाल हुई और शादी की रस्में आगे बढ़ीं। बारात बुधवार रात लोनी कटरा से आई थी। पहले देखें 2 तस्वीरें… जयमाल से पहले दूल्हे की शर्त सुनकर सब चौंके दुल्हन के पिता दीनदयाल (55) किराने की दुकान चलाते हैं। दूल्हा अशोक एक रियल एस्टेट कंपनी में एजेंट है। जबकि लक्ष्मी ग्रेजुएट हैं। फिलहाल कोई नौकरी नहीं करती हैं। बुधवार देर रात शादी की रस्मों के बीच हर कोई जयमाल का इंतजार कर रहा था। इसी बीच, जयमाल से ठीक पहले दूल्हे अशोक ने दुल्हन लक्ष्मी के सामने एक अनोखी शर्त रख दी। उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा कि अगर भविष्य में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत हो जाए, तो क्या वह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए तैयार रहेंगी? यह सवाल सुनते ही वहां मौजूद बाराती और घराती कुछ पल के लिए चौंक गए। माहौल में अचानक सन्नाटा सा छा गया, सबकी निगाहें दुल्हन पर टिक गईं। इसके बाद दुल्हन लक्ष्मी ने हां में सिर हिलाया। जवाब से न सिर्फ दूल्हा संतुष्ट हुआ, बल्कि वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ जयमाल की रस्म संपन्न हुई और शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा। ग्रामीणों के मुताबिक इसमें छिपा है बड़ा संदेश ग्रामीणों का कहना है कि यह शर्त भले ही सुनने में अलग लगे, लेकिन इसके पीछे एक गहरा संदेश है। आज के समय में जहां छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों में दरार आ जाती है। शादियां तक टूट जाती हैं। वहीं, इस जोड़े ने समझदारी और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की मिसाल पेश की है। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे एक मजेदार, लेकिन सीख देने वाली घटना के रूप में देख रहे हैं। यह भी साफ हो गया कि घरेलू समस्याएं चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर आपसी समझ और सहयोग हो तो हर मुश्किल आसान हो सकती है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- महुआ ने IPS अजय पाल को फेयर-एंड-लवली बबुआ कहा:डांसर के साथ का वीडियो पोस्ट किया, लिखा- हीरोगिरी नहीं चलेगी पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर बनाए गए यूपी के IPS अधिकारी अजय पाल सुर्खियों में हैं। अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें ‘फेयर एंड लवली बबुआ’ कहा है। महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया X पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। दावा किया है कि IPS अजय पाल शर्मा डांसर के साथ नाच रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा- हीरोगिरी थोड़ा संभलकर करिएगा, रहिए ठंडा-ठंडा, कूल-कूल। बंगाल में हमेशा तृणमूल। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में राजर्षि रणंजय सिंह की 125वीं जयंती:'लहुरी काशी' के नाम से विख्यात राजर्षि को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेस-वे अंतिमछोर पर डीएम ने किया लोकार्पण:भाजपा के सभी नेताओं की रही मौजूदगी, 12जिलों को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment