Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में राजर्षि रणंजय सिंह की 125वीं जयंती:'लहुरी काशी' के नाम से विख्यात राजर्षि को दी श्रद्धांजलि

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में राजर्षि रणंजय सिंह की 125वीं जयंती मनाई गई। यह आयोजन अमेठी नगर के राजर्षि तिराहे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष हुआ, जहाँ सुबह से ही लोग श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और मौन नमन के साथ किया गया। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, युवा और अन्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राजर्षि रणंजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने राजर्षि रणंजय सिंह के व्यक्तित्व और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजर्षि ने अमेठी को "लहुरी काशी" के रूप में स्थापित किया तथा शिक्षा, संस्कृति और गौ-संवर्धन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर राजर्षि रणंजय सिंह के पौत्र अनंत विक्रम सिंह और उनकी पत्नी शाम्भवी अनंत विक्रम सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि उनके बाबा का जीवन उनके लिए मार्गदर्शक है और वे उनके अधूरे सपनों तथा जनसेवा के संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शाम्भवी अनंत विक्रम सिंह ने राजर्षि द्वारा दी गई सेवा और त्याग की सीख को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। जयंती के उपलक्ष्य में शरबत वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उपस्थित जनसमूह ने राजर्षि के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, संस्कार और मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमानियां सीट पर सपा बनी जनता की पहली पसंद:भाजपा से सिंहासन सिंह पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    जयमाल से पहले दूल्हे ने पूछा- चूल्हे पर खाना बनाओगी:दुल्हन ने ‘हां’ कहा, तब हुई शादी; बाराबंकी में गैस सिलेंडर के लिए चक्कर लगाए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment