Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयमाल में बाइक नहीं मिली तो साले को तलवार मारी:हालत गंभीर, बारातियों-घरातियों में जमकर चले लात-घूंसे; रायबरेली में बिना दुल्हन लौटी बारात

    6 hours ago

    2

    0

    रायबरेली में जयमाल के समय ही दूल्हे ने शादी तोड़ दी। इसपर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। दूल्हे ने गुस्से में आपा खो दिया और तलवार निकाल के दुल्हन के भाई के सिर में मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद दूल्हा बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया। परिजनों के अनुसार जैसे ही दुल्हन जयमाल स्टेज पर पहुंची, दूल्हे ने अचानक दहेज में मोटरसाइकिल और अंगूठी की मांग रख दी। दुल्हन पक्ष ने कुछ समय मांगा, लेकिन दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। मामले में लड़की के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दूल्हे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना मंगलवार रात बछरावां थाना क्षेत्र की है। पहले देखें 3 तस्वीरें… अब जानें पूरा मामला देवी खेड़ा मजरे राघवपुर गांव निवासी मोहनलाल (60) मजदूरी करके अपना परिवार पालते हैं। उनकी पांच बेटियां हैं। दो साल पहले बड़ी बेटी की शादी की थी। प्रीती (20) दूसरे नंबर की बेटी है। जिसकी शादी एक साल पहले रायबरेली के ही खचोहन पुरवा के बेटे (28) सूरज गौतम से तय हुई थी। सगाई के समय सभी बातें तय कर ली गई थी। मोहनलाल ने बरीक्षा में दस हजार नगदी और बारह हजार रुपए की सोने की अंगूठी दी थी। उसी समय कहा था, बाकी सब सामान देंगे लेकिन मोटरसाइकिल देने की उनकी हैसियत नहीं है। उस समय लड़के पक्ष के लोग राजी हो गए थे। लेकिन 28 अप्रैल की रात जब बारात पहुंची तो लड़के ने सोने की अंगूठी और बाइक की डिमांड रख दी। जिसपर लड़की के पिता ने कुछ दिन की मोहलत मांगी। लेकिन लड़के ने एक न सुनी शादी तोड़ने की धमकी देने लगा। इसी दौरान लड़की के चचेरे भाई धीरज ने समझाने की कोशिश की। लेकिन सूरज ने शेरवानी में लगाई हुई तलवार से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे धीरज बुरी तरह घायल हो गया। तभी घराती-बराती दोनों पक्षों में मारपटी शुरू हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले संभाला। दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने ले गए। एक हजार लोगों मेहमानों था इंतजाम चचेरे भाई धीरज ने बताया कि करीब एक हजार मेहमानों के खाने का इंतजाम किया गया था। जिसमें से आधे से कम लोगों ने ही खाना खाया था। बारातियों को खाना खिला दिया गया था। लड़की पक्ष के लोगों ने नहीं खाया था। मारपीट के दौरान लोगों ने खाना फेक दिया। मेज-कुर्सियां तोड़ दी। करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है जो इस शादी पर लड़की के पिता ने खर्च किए थे। इसके अलावा टेंट वाले के सामान का नुकसान उन्हें खुद भरना होगा। बिना शादी लौट गई बारात घटना के बाद दूल्हा जयमाल से पहले ही बारात लेकर वापस लौट गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि उन्होंने पूरी व्यवस्था की थी और सिर्फ समय मांगा था, लेकिन लड़के वालों ने बात नहीं मानी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी श्यामलाल पाल ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे, अनुराग ठाकुर के PA को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए विवेक मौर्य के नाम शामिल हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक संपन्न:पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, वैचारिक स्पष्टता पर विशेष बल
    Next Article
    बीकॉम छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला:वैष्णो देवी से लौटने के बाद लगाई फांसी, आज था फाइनल ईयर का पहला पेपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment