Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीसस एंड मैरी स्कूल के आयुष और हसन टॉपर:बलरामपुर में CISCE 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

    22 hours ago

    2

    0

    काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते ही बलरामपुर के जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। 10वीं में आयुष गोयल टॉपर कक्षा 10वीं में आयुष गोयल ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं तेजस मणि तिवारी और सयान अहमद ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। दिव्यांशु पाण्डेय 93.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के अनुसार, 10वीं में कुल 183 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 181 छात्र सफल रहे। 12वीं में विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में शानदार परिणाम कक्षा 12वीं के विज्ञान वर्ग में हसन शोएब ने 92.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वैभव विश्वकर्मा और युनुस अबरार अंसारी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं वाणिज्य वर्ग में सिद्धि तिवारी ने 88.8 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि युवराज गुप्ता और योगेश साहू ने भी शीर्ष स्थानों में जगह बनाई। विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक क्लाइव बटरफील्ड ने सभी सफल छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य क्रैग बटरफील्ड ने भी परिणामों पर संतोष जताते हुए बताया कि छात्र अपने रिजल्ट और मार्कशीट डिजिलॉकर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन का मौका प्रधानाचार्य ने जानकारी दी कि जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 4 मई 2026 तक ऑनलाइन पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा केंद्र पर जीसस एंड मैरी स्कूल के साथ स्टारवॉइस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी परीक्षा दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला का जेवरात वाला बैग ई-रिक्शा में छूटा:कासगंज पुलिस ने CCTV से रिक्शा चालक को ढूंढा, आभूषण लौटाए
    Next Article
    CSJMU तैयार करेगा सेमीकंडक्टर इंजीनियर:कानपुर में 12वीं के बाद छात्रों को इंडस्ट्री में मौका मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment