Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जॉर्जिया में एडमिशन के नाम पर 10 लाख की ठगी:ठगों ने ओरिजिनल दस्तावेज भी मंगाया, पुलिस ने दर्ज किया FIR

    16 hours ago

    2

    0

    ऐवाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विदेश में पढ़ाई के नाम पर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगा है। कबीर नगर कॉलोनी, दुर्गाकुंड निवासी प्रेमलता कुमारी ने इस संबंध में पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, उनके पुत्र शिवम कुमार को जॉर्जिया में उच्च शिक्षा दिलाने का झांसा देकर एक संगठित गिरोह ने सुनियोजित तरीके से ठगी की। इस मामले में विवेक यादव, संजय तिवारी, पंकज धामी, श्वेता सूद और विष्णु उपाध्याय को आरोपी बताया गया है। अब जानिए कैसा रहा ठगी का तरीका प्रेमलता कुमारी ने बताया कि पिछले करीब पांच महीनों से आरोपियों द्वारा उन्हें लगातार भरोसे में लिया गया। आरोप है कि इस दौरान अलग-अलग माध्यमों से कुल 10 लाख 85 हजार रुपये वसूले गए। इसमें लगभग 8000 अमेरिकी डॉलर, 1.5 लाख रुपये आरटीजीएस,यूपीआई के जरिए छोटे-छोटे भुगतान और 1.35 लाख रुपये नकद शामिल हैं। कुछ भुगतान की रसीद दी गई, लेकिन कई रकम बिना किसी लिखित प्रमाण के ली गई। आरोपियों ने यह विश्वास दिलाया कि शिवम का एडमिशन जॉर्जिया में सुनिश्चित हो चुका है और जल्द ही वीजा प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। ओरिजिनल दस्तावेज भी हड़पे विश्वास में आकर पीड़िता ने अपने पुत्र के महत्वपूर्ण दस्तावेज,पासपोर्ट, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, प्रमाण पत्र, सीएलसी और आधार कार्ड,ब्लू डार्ट कूरियर के माध्यम से नोएडा स्थित कथित कार्यालय भेज दिए। आरोपियों ने पहले 25 अक्टूबर 2025, फिर 30 अक्टूबर और बाद में 10 नवंबर 2025 की तारीख देकर विदेश भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से प्रक्रिया टाल दी गई। जब पीड़िता को संदेह हुआ और उन्होंने जांच-पड़ताल की, तो सामने आया कि एडमिशन से जुड़े सभी दस्तावेज फर्जी हैं और शिवम का किसी भी संस्थान में दाखिला नहीं कराया गया है। धमकी देकर मांगा 2 लाख रूपया पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी उनसे 2 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उनके पुत्र के मूल दस्तावेज वापस नहीं किए जाएंगे। फोन पर संपर्क करने पर आरोपियों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। प्रेमलता कुमारी का कहना है कि यह गिरोह वाराणसी, नोएडा और लखनऊ तक फैला हुआ है और कई अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बना चुका है। 5 पर नामजद हुआ मुकदमा भेलूपुर SHO सुधीर त्रिपाठी ने कहा - लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर लिया गया है। इसमें एक टीम का गठन किया गया है जो इस पूरे मामले को देख रही है यह पता लगाया जा रहा है कि यह लोग कौन है और अब तक कितने लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं जल्दी इनके गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुभमन गिल क्रिकेट के ब्रिलिएंट स्टूडेंट: गुजरात टाइटंस:LSG की गेंदबाजी जबरदस्त, घरेलू मैदान पर आत्मविश्वास से भरे लौटे: लांस क्लूजनर
    Next Article
    ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर साधा निशाना:बोले- उनके सरकार बनाने के सपने को घाट तक पहुंचा देंगे, वहीं दफन हो जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment