Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनेतपुर हाईवे पर कार-डंपर भिड़ंत, दंपति समेत 5 घायल:औरैया में सड़क दुर्घटना, पांच लोग अस्पताल पहुंचे

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया। जनपद के कोतवाली औरैया क्षेत्र में जनेतपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार अज्ञात डंपर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दंपति सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इटावा के जसवंत नगर निवासी समीउद्दीन (35) अपनी पत्नी सिमरन (28), भाई जुनैद (26), भाभी आफरीन (24) और अर्शी (20) के साथ महोबा जा रहे थे। वे सेंट्रो कार (UP78DP 6906) में सवार थे। सुबह करीब आठ बजे जनेतपुर हाईवे पर उनकी कार सामने चल रहे एक अज्ञात डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली औरैया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में समीउद्दीन और उनकी पत्नी सिमरन का उपचार जारी है, जबकि अन्य तीन घायलों को मामूली चोटें आई हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की सहायता से हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात डंपर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घायलों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस के लिए लाइन में लगे युवक को हार्टअटैक आया:कानपुर में गैस एजेंसियों के बाहर लाइन; महिला बोली- मैं मर जाऊंगी तो मेरे बच्चों का क्या होगा
    Next Article
    नोएडा में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:स्कूल प्रबंधन को किया गया मेल, तलाशी में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment