Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में संचारी रोग अभियान: डीएम ने दिए सख्त निर्देश:लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश

    6 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में संचारी रोगों की रोकथाम और दस्तक अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल इस अभियान में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित रहने या प्रतिनिधि भेजने पर डीआईओएस, डीएचओ और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। इन अधिकारियों का स्पष्टीकरण जारी करने और वेतन बाधित करने के भी निर्देश दिए गए। डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। वहीं, दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने नगर विकास और पंचायती राज विभाग को फागिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को स्कूलों के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्टा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में बदला मौसम: बारिश से ठंड बढ़ी,फसलों पर संकट:दो दिन से जारी बारिश ने जनजीवन किया प्रभावित, गेहूं-सरसों को नुकसान की आशंका
    Next Article
    बच्चे ने मौत से पहले की आरोपियों की पहचान:परिजनों ने वायरल किया वीडियो, दो आरोपी गिरफ्तार; धारदार हथियार से रेता था गला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment