Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कच्छा-बनियान गिरोह ने लूट का प्रयास किया:ग्रामीणों की सतर्कता से विफल, पुलिस गश्त से गांव में राहत

    1 hour ago

    2

    0

    कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के करजहा गांव में कच्छा-बनियान गिरोह की दहशत फैल गई है। बुधवार को दिनदहाड़े कुछ संदिग्धों ने लूट का प्रयास किया, जिसे ग्रामीणों की सतर्कता से विफल कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने रातभर गांव में गश्त की, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्धों का एक समूह शाम करीब सात बजे गांव के बाहर एक सरकारी स्कूल के पास देखा गया था। सभी काले रंग की टी-शर्ट और कच्छा पहने हुए थे तथा पीठ पर स्कूल बैग टांगे थे। ग्रामीणों ने उन्हें ईंट भट्ठे के मजदूर समझकर नजरअंदाज कर दिया था। रात में वही संदिग्ध दोबारा गांव में घूमते नजर आए और किसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगे। इस पर ग्रामीणों ने तत्काल शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लगभग 15 मिनट के भीतर पटहेरवा थाना के एसओ धीरेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूरी रात गांव में गश्त की और डेरा डाले रखा। एसओ धीरेंद्र राय ने स्वयं तीन बार पुलिस टीम के साथ गांव का दौरा किया और आसपास के क्षेत्रों, मुख्य मार्गों व संपर्क मार्गों पर सघन जांच-पड़ताल की। वहीं, ग्रामीण भी "जागते रहो" का अलार्म देते हुए पूरी रात गांव में पहरा देते रहे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन पुलिस की सक्रियता से लोगों को राहत मिली है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रभूषण मिश्र ने बताया कि पुलिस की तैनाती के बाद स्थिति सामान्य हो रही है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि गांव में फेरी लगाने वाले, भीख मांगने वाले या बिना पहचान के आने वाले लोगों की जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की फोटो या वीडियो बनाकर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। एसओ धीरेंद्र राय ने भी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया है, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल की 765 मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा:हिंसा के बाद पहली बार शाही जामा मस्जिद पहुंचे सपा सांसद, भाईचारे का पैगाम दिया
    Next Article
    जुमा अलविदा पर मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब:हापुड़ में अमन चैन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment