Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में कल मनाई जाएगी ईद:रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    1 hour ago

    2

    0

    अमरोहा में कल ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले, रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज अदा की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की मस्जिदों में हजारों रोजेदारों ने अमन-चैन की दुआएं मांगी। अल्लाह की बारगाह में अलविदा के सजदे में अमनो-अमान के लिए हजारों हाथ उठे। उलमा ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशियां लाना ही रमजान का असली मकसद है। दरअसल, शुक्रवार रमजान के पवित्र महीने का आखिरी रोजा और आखिरी जुमा था। शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। लोग ईद की तैयारियों में जुटे थे, साथ ही घरों की साफ-सफाई भी की गई। इसके बाद इबादत का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें युवतियों और महिलाओं ने घरों में कुरआन की तिलावत और नफिल नमाज अदा की। दोपहर 12 बजे से बुजुर्गों के साथ बच्चे भी मस्जिदों की ओर जाने लगे। शहर की जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, मस्जिद तख्त सुलेमान (मदरसा शाही चबूतरा) सहित कई अन्य मस्जिदों में इमामत में रोजेदारों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। इसके अलावा, जोया, डिडौली, कैलसा, रजबपुर, गजरौला, हसनपुर, आंधी धनौरा, अतरासी और नौगावां सादात क्षेत्रों में भी लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोटे अनाज की वापसी को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़ी:भूले-बिसरे ‘श्री अन्न’ को फिर अपनाने की मुहिम तेज
    Next Article
    संभल की 765 मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा:हिंसा के बाद पहली बार शाही जामा मस्जिद पहुंचे सपा सांसद, भाईचारे का पैगाम दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment