Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में बदला मौसम: बारिश से ठंड बढ़ी,फसलों पर संकट:दो दिन से जारी बारिश ने जनजीवन किया प्रभावित, गेहूं-सरसों को नुकसान की आशंका

    8 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और ठंड बढ़ गई। इसका असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। ठंडी हवाओं के चलते मौसम सर्द हो गया, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। शुक्रवार सुबह हल्की बारिश शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तेज बारिश में बदल गई। सुबह 9:30 बजे तक लगातार बारिश जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे दिन बारिश होने की संभावना है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अगले एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में गन्ने की बुवाई का काम रुक गया है, जबकि पककर तैयार गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने पर फसल गिरने की आशंका है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। वहीं, अलविदा जुम्मा और ईद को लेकर बाजारों में अपेक्षित रौनक नहीं दिखी। बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग घरों में ही रहने को मजबूर नजर आए। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के आंकड़ों के अनुसार, 17 मार्च को अधिकतम तापमान 31.2°C और न्यूनतम 13.8°C दर्ज किया गया था। 18 मार्च को अधिकतम तापमान 32.6°C और न्यूनतम 11.8°C रहा, जबकि 19 मार्च को अधिकतम तापमान गिरकर 29.0°C और न्यूनतम 11.2°C दर्ज किया गया। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गंगा में इफ्तार करने वाले कोर्ट में फूट-फूटकर रोए:रिहाई की भीख मांगी; काशी पुलिस बोली- नाव-नाविक का अपहरण कर पार्टी की 'नाव को हाइजैक कर और नाविक का अपहरण कर गंगा नदी में इफ्तार पार्टी की गई थी। पार्टी के फोटो वीडियो बनाकर दिलेरी दिखाई गई थी।' काशी पुलिस ने यह बात गुरुवार रात सीजेएम कोर्ट में कही। दरअसल, गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी करने वाले 14 युवकों को रात करीब 8 बजे कोर्ट में पेश किया गया। घरवालों ने उनकी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी दीपक कुमार ने बहस की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्पदंश से बचाव पर जागरूकता कार्यक्रम:औरैया में एनसीसी कैडेट्स और नागरिकों को किया जागरूक
    Next Article
    जौनपुर में संचारी रोग अभियान: डीएम ने दिए सख्त निर्देश:लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment