Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में करंट लगने से 3 की मौत:मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर नगर के पुराने मछलीशहर पड़ाव पर करंट लगने से तीन लोगों की मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए हैं। वाराणसी क्षेत्र के मुख्य अभियंता, विद्युत विभाग, इस मामले की जांच करेंगे और उन्हें 7 अप्रैल तक अपनी रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करनी होगी। मियापुर लाइन बाजार निवासी साक्षी मिश्रा ने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह और हिमांशु श्रीवास्तव के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दायर किया था। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग (जौनपुर शहरी), अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (अनिपुर), मुख्य राजस्व अधिकारी (नोडल अधिकारी नगर निकाय जौनपुर), अधिशासी अभियंता जल निगम (नमामि गंगे व अमृत योजना कार्य के नोडल अधिकारी) सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस से न्याय न मिलने पर कोर्ट पहुंची प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि यह घटना 25 अगस्त 2025 को मछलीशहर पड़ाव के पास हुई थी। सड़क पर एक गड्ढा था और बिजली के खंभे का एक टूटा हुआ जर्जर तार वहां लटक रहा था, जिससे गड्ढे में करंट प्रवाहित हो रहा था। साक्षी मिश्रा की बहन प्राची मिश्रा एक टूटी हुई और उखड़ी हुई नाली के ढक्कन के कारण गड्ढे में गिर गईं और करंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। उनका शव 28 घंटे बाद खुले नाले से बरामद हुआ था। प्राची को बचाने के प्रयास में दो अन्य लोग भी करंट की चपेट में आ गए और नाले में बहकर उनकी भी मौत हो गई। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की लापरवाही और उपेक्षा के कारण तीन निर्दोष लोगों की जान गई। इस मामले में पहले थाना और पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर साक्षी मिश्रा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कई दिनों से नहीं उठ रहा कूड़ा:असम में चुनाव के चलते सफाईकर्मी घर गए, कंपनियां बोलीं- वैकल्पिक इंतजाम किए
    Next Article
    गाजीपुर से 3 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार:700 से अधिक फर्जी खातों से 67 करोड़ की ठगी, MSME-GST के जरिए खुलवाते थे करंट अकाउंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment