Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में डेंगू के 9, मलेरिया के 18 मरीज मिले:चिकनगुनिया का भी एक मरीज मिला, टीम कर रही निगरानी

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर जिले में अब तक डेंगू के 9, मलेरिया के 18 और चिकनगुनिया का एक मरीज सामने आया है। इन बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। नगर में उन हॉट स्पॉट इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है, जहां डेंगू के मरीज मिले हैं। इन क्षेत्रों में आसपास के लोगों की भी जांच कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील के मुताबिक, जिले में संक्रमण के आधार पर 147 शहरी इलाके चिह्नित किए गए हैं। इन जगहों पर मच्छर प्रजनन स्रोतों का सर्वे किया जा रहा है। साथ ही, पानी जमा होने वाली जगहों पर एंटी-लार्वा रसायन का छिड़काव भी कराया जा रहा है। बीमारियों का संक्रमण काल चल रहा देवनगर में स्वास्थ्य कर्मियों ने एंटी-लार्वा का छिड़काव किया। असिथा क्षेत्र में 8 लोगों की मलेरिया और डेंगू की जांच हुई, हालांकि किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया मच्छरों से फैलने वाले रोग हैं। इनके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी, मितली, ठंड लगना और शरीर पर चकत्ते शामिल हैं। इस समय इन बीमारियों का संक्रमण काल चल रहा है। इन संक्रमणों से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और झाड़ियां न उगने दें। पानी जमा न होने दें और नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें। रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें। एंटी-लार्वा रसायन का उपयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और खुले बदन न सोएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में आज प्रदर्शन:कमिश्नरी पार्क से DM कार्यालय तक निकलेगा मार्च, ज्ञापन सौंपेंगे कार्यकर्ता
    Next Article
    गोरखपुर में ट्रांसफार्मर गायब मामले में JE सस्पेंड:विभागीय जांच में खुली थी पोल, 3 बार नोटिस के बावजूद नहीं दिया जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment