Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ट्रांसफार्मर गायब मामले में JE सस्पेंड:विभागीय जांच में खुली थी पोल, 3 बार नोटिस के बावजूद नहीं दिया जवाब

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के राप्तीनगर न्यू सब-स्टेशन के प्लिंथ से 400-400 केवीए के दो ट्रांसफॉर्मर गायब मिलने पर तत्कालीन जेई मोहनलाल को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंशन के दौरान उन्हें टेस्टिंग डिवीजन से अटैच किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही जेई ने सोमवार को तुरंत दो ट्रांसफॉर्मरों का बंदोबस्त किया। इसके बाद मंगलवार तड़के ही खाली पड़े प्लिंथ पर दोनों ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल भी करवा दिए गए। ट्रांसफॉर्मर गायब होने की बात विभागीय जांच में सामने आई थी। जिसके बाद संबंधित JE को 3 बार कारण बताओं नोटिस भेजा गया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मई की चेकिंग में खुली थी पोल मई के महीने में हुई विभागीय चेकिंग के दौरान मिलेनियम सिटी के तिकोना पार्क और इंद्रप्रस्थनगर पार्ट-2 में सिर्फ प्लिंथ बने मिले थे, लेकिन वहां ट्रांसफॉर्मर मौजूद नहीं थे। इसके अलावा अलग-अलग क्षमता के 8 और ट्रांसफॉर्मर खराब हालत में मिले थे। जांच में यह बात भी सामने आई कि पिछले साल दिसंबर से बदले गए कुल 36 ट्रांसफॉर्मर स्टोर में जमा ही नहीं कराए गए थे, जिनमें राप्तीनगर के ये दो ट्रांसफॉर्मर भी शामिल थे। तीन बार दिया गया था नोटिस जिस वक्त ये ट्रांसफॉर्मर गायब हुए, उस समय उपकेंद्र की कमान जेई मोहनलाल के पास ही थी। फिलहाल वे धर्मशाला सब-स्टेशन पर तैनात थे। मामले में राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने उन्हें 23 मई और 19 जून को नोटिस जारी किया था। इसके बाद 10 अगस्त को मिले आखिरी नोटिस पर जेई ने अपना जवाब दाखिल किया था। शामिल लोगों पर भी होगी कार्रवाई अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि मामला काफी गंभीर था, इसलिए निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उस पर सख्त एक्शन होगा। साथ ही सभी इंजीनियरों को व्यवस्था सही रखने की सख्त हिदायत दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में डेंगू के 9, मलेरिया के 18 मरीज मिले:चिकनगुनिया का भी एक मरीज मिला, टीम कर रही निगरानी
    Next Article
    चित्रकूट में तेज बारिश शुरू, तीन दिन का अलर्ट:मंदाकिनी में उफान की आशंका, रामघाट के लोग सतर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment