Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में आधी रात भैंस चोरी, VIDEO:चोर ईंट-पत्थर चलाकर भागे, CCTV में सफेद पिकअप कैद

    4 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के सरायखाया थाना क्षेत्र के छुन्छा गांव में आधी रात को चोर एक भैंस चुरा ले गए। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए ईंट-पत्थर चलाए और एक अन्य भैंस को घायल कर छोड़ दिया। यह घटना पेट्रोल पंप के पास हुई और सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद पिकअप कैद हुई है। छुन्छा गांव निवासी राम शिरोमणि यादव का परिवार रात में खाना खाकर सो गया था। उनकी भैंस और गाय बरामदे में बंधी थीं। आधी रात को पिकअप सवार कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उनकी एक भैंस को वाहन में लादकर फरार हो गए। इसके बाद चोर पास के नंदू चौरसिया के घर पहुंचे, जहां परिवार सो रहा था। उन्होंने नंदू चौरसिया की भैंस को खूंटे से खोला और उसे पिकअप में लादने का प्रयास किया। इस दौरान भैंस के चिल्लाने पर उसकी पूंछ टूट गई और खून बहने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और टॉर्च लेकर चोरों की ओर दौड़े। चोरों ने ग्रामीणों पर ईंट-पत्थर चलाए और पूंछ टूटी हुई भैंस को छोड़कर राम शिरोमणि यादव की भैंस के साथ भाग निकले। गांव वालों ने एक सफेद पिकअप को भैंस लादकर छबीलेपुर की तरफ भागते देखा। लोगों ने पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें भैंस लदी हुई सफेद पिकअप जाती हुई दिखाई दी। पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भैंस खोजने का आश्वासन दिया और वापस चले गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी भैंस बहुत कीमती थी। उन्होंने यह भी बताया कि एक हफ्ते पहले कुछ लोग खुद को भैंस व्यापारी बताकर भैंस खरीदने आए थे, लेकिन उन्होंने बेचने से इनकार कर दिया था। सरायख्वाजा क्षेत्र में चार दिन के भीतर यह भैंस चोरी की दूसरी घटना है। बता दें कि इसके पहले कुकुङीपुर गांव में रामसागर यादव की भैंस को चोरों ने ईट पत्थर चलकर चलाकर लाद ले गए थे और वहां फायरिंग भी करने की बात कही गई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में यह चार दिन के भीतर दूसरी घटना है। जबकि इसके पहले भी अन्य चोरी की घटनाएं हो चुकी थी। सरायख्वाजा देवकली के अशोक यादव की दो भैंस चोर लाद ले गए थे। इसके अलावा पूर्व मे ऐसी कई घटनाएं हुई है ।कुकुङीपुर में ही रामा यादव की भैंस उठा चुके हैं। लेकिन पुलिस आज तक किसी घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी। पशुपालक पूरी तरह दहशत में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में सपा ने मनाई अंबेडकर जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- हर जोन-सेक्टर में हो रहे कार्यक्रम, गोष्ठी का भी हुआ आयोजन
    Next Article
    रामपुर के बगड़खा में आग, पांच एकड़ गेहूं फसल राख:खेत में अवशेष जलाने से फैली चिंगारी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment