Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर कलेक्ट्रेट के सामने व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की:जमीन की पैमाइश न होने से नाराज, SDM ने बैठक का आश्वासन दिया

    1 day ago

    6

    0

    जौनपुर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे नरेंद्र बहादुर सिंह ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर डीएम कार्यालय पहुंचाया। सिंह का कहना है कि वह 26 साल से जमीन की पैमाइश और बैनामे के लिए मुकदमा लड़ रहे हैं। मामला सदर तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर द्वितीय गांव का है। नरेंद्र बहादुर सिंह, स्वर्गीय श्याम नारायण सिंह के बेटे हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने हरिश्चंद्र मिश्रा से चक संख्या 1245 में 19 एयर जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर उनका कब्जा है। सिंह का कहना है कि इसी मेड़ पर चक संख्या 1243 में उन्होंने हरिश्चंद्र मिश्रा से 14.7 एयर जमीन भी खरीदी थी। यह जमीन खाली पड़ी है। उनका आरोप है कि तहसीलदार सदर, एसडीएम सदर और नायब कानूनगो उसकी पैमाइश नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों ने जमीन दूसरी जगह होने की बात कही है। सिंह के पास जमीन से जुड़े कागजात हैं। 45 एयर जमीन खरीदी थी चक संख्या 1243 में हरिश्चंद्र के हिस्से से मकबूल अहमद ने 45 एयर जमीन खरीदी थी। सिंह के मुताबिक, मकबूल ने इसमें से 31 एयर पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि तीनों खरीदारों—नरेंद्र बहादुर सिंह की 14.7 एयर, मकबूल अहमद की 25 एयर और मुर्तजा अहमद की 25 एयर जमीन—की नाप को लेकर विवाद है। सिंह का आरोप है कि एसडीएम मकबूल अहमद को 31 एयर और मुर्तजा अहमद को 25 एयर जमीन 32 फीट चौड़ाई में दे रही हैं। वहीं, उन्हें सिर्फ 4 एयर जमीन 9 फीट चौड़ाई में दी जा रही है। तीनों पक्षों को बैठक के लिए बुलाने का आश्वासन सिंह के मुताबिक, मामले को सुलझाने के लिए पूर्व जिलाधिकारी ने तीन बार एसडीएम को फोन किया था। आत्मदाह की कोशिश के बाद एसडीएम ने सिंह को बुलाया और तीनों पक्षों को बैठक के लिए बुलाने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ढाई घंटे तक जौहर विश्वविद्यालय में रहे आजम खान:परिसर का लिया जायजा, कर्मचारियों और अधिकारियों से की बातचीत
    Next Article
    राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी बनी चैंपियन:लोहता में खेले गए फाइनल मुकाबले में गोरखपुर को 39-28 से दी मात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment