Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमानत पर बाहर आते ही दुष्कर्म-पीड़िता को फोन कर धमकाया:बांदा में सुलह नहीं करने पर मां-बेटी को जिंदा जलाने की धमकी दी

    19 hours ago

    2

    0

    बांदा में दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी पर पीड़िता को फोन कर धमकाने और मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने सुलह नहीं करने पर उसे और उसकी मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी की जमानत निरस्त कराने की मांग भी की है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप शहर के जवाहर नगर निवासी पीड़िता ने शिकायत में बताया कि महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के रेवई गांव निवासी राहुल गिरी उसे परेशान करता था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात कहने पर आरोपी ने उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे वह दिव्यांग हो गई। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में आरोपी जमानत पर बाहर आ गया। 8 नवंबर से फोन कर सुलह का दबाव पीड़िता का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान कर रहा है। 8 नवंबर से फोन करके मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहा है। 18 नवंबर को शाम 5:30 बजे से रात 12 बजे तक कई बार फोन किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील बातें कीं। अकेले मिलने और पहले की तरह दोबारा संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने सुलह नहीं करने पर उसे और उसकी मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी। उसका कहना है कि आरोपी रातभर फोन करता है, जिससे वह सो भी नहीं पाती। मना करने के बावजूद लगातार फोन कर परेशान किया जा रहा है। जमानत निरस्त कराने की मांग पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और पहले से दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में उसकी जमानत निरस्त कराने की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल गिरी के खिलाफ धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी गंगा महोत्सव के दूसरे दिन 15 प्रस्तुति, VIDEO:कुर्सियां खाली रहीं, पर कलाकारों ने नहीं छोड़ा मंच; कथक-गायकी में बांधा समां
    Next Article
    अलीगढ़ में युवक से साइबर ठगी:खाते और क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.03 लाख रुपए, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment