Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में मारपीट का आरोप:प्रतापगढ़ में पीड़िता ने एसपी कार्यालय में शिकायत की

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के अठेहा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता शांति देवी ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शांति देवी के अनुसार, उसके पड़ोसी जबरन उसकी जमीन पर नाला खोद रहे हैं। नाले की दिशा में अपनी ओर दरवाजा खोलने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जब शांति देवी ने इस कार्य का विरोध किया, तो पड़ोसियों ने एकजुट होकर गाली-गलौज की और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसे धमकियां भी दी गईं। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में स्थानीय लेखपाल और पुलिस ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए। शांति देवी ने बताया कि न्याय की उम्मीद में वह पहले उदयपुर थाने पहुंचीं, लेकिन वहां उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। सुनवाई न होने से निराश होकर वह सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा आंदोलन के बाद गाजियाबाद अलर्ट:बॉर्डरों पर सख्त चेकिंग, एनएच-09 पर पुलिस तैनात
    Next Article
    लखनऊ में सेनेटरी शोरूम और सुपर मार्ट में चोरी:छत के रास्ते घुसे चोरों ने नगदी व कीमती सामान पार किया, भागने के दौरान नोटों की गड्डी गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment