Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, VIDEO:खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक, DGP पहुंचे

    8 hours ago

    2

    0

    जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के सामने मंगलवार रात धमाका हुआ। इसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। गनीमत रही कि धमाके में किसी को चोट नहीं लगी। इस ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, अमृतसर आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड फेंका गया। धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने एक पोस्ट शेयर कर ली है। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही। पोस्ट में लिखा है कि डीआईजी संदीप गोयल और उनका परिवार टारगेट पर है। इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल दिखाई देगा। अमृतसर में बॉर्डर रेंज के DIG संदीप गोयल ने गुरदासपुर के आदियां पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी रणजीत सिंह का एनकाउंटर किया था। मार्च 2026 में हुए इस एनकाउंटर को खालिस्तानियों ने फेक करार दिया। इसके बाद से डीआईजी को धमाकों की चेतावनी मिल रही है। इस मामले में अब जांच में NIA भी शामिल हो गई है। दोनों जगह पर टीमें पहुंच रही हैं। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट का VIDEO जालंधर: CM मान के दौरे से पहले वारदात जालंधर में पीएपी चौक के पास रात 7:57 बजे एक स्कूटी के पास धमाका हुआ। सूत्रों के मुताबिक एक संदिग्ध पीएपी चौक की ओर से रॉन्ग साइड से पैदल आता दिखा। वह सीधे उस स्थान तक पहुंचा, जहां फुटपाथ पर एक्टिवा खड़ी थी। युवक ने पॉलिथीन में लिपटा पैकेट वहां छोड़ा और बस अड्डे की ओर दौड़ लगा दी। इसके कुछ सेकेंड में धमाका हो गया। एजेंसियों को आशंका है कि संदिग्ध शख्स का साथी आगे इंतजार कर रहा था और वह किसी वाहन में बैठकर भाग गया। फोरेंसिक टीम को मौके से बम के फटे हिस्से मिले हैं। CM भगवंत मान जालंधर आने वाले हैं। उससे पहले यह वारदात हो गई। एजेंसियां जांच में जुट गई है। जालंधर में धमाका जिस एक्टिवा में हुआ, वह बीएसएफ के पूर्व जवान कश्मीर सिंह की है। उनका इकलौता बेटा गुरप्रीत सिंह कूरियर का काम करता है। वह रात को एक्टिवा खड़ी कर हेडक्वार्टर के अंदर पार्सल देने गया था। गुरप्रीत को पुलिस ने बीएसएफ हेडक्वार्टर से हिरासत में ले लिया है। अमृतसर: आर्मी कैंप पर हमले से टीन शेड ढहा वहीं, अमृतसर में भी आर्मी कैंप खासा के बाहर भी मंगलवार रात करीब 11 बजे ग्रेनेड अटैक हुआ। SSP सोहेल मीर कासिम के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने आर्मी कैंप की तरफ फेंका। दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चारदीवारी पर सेना क्षेत्र को कवर करने के लिए लगाया गया टीन शेड ढह गया। गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। DIG संदीप गोयल, जिनका परिवार खालिस्तानियों के निशाने पर… मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:भुवनेश्वर के अपार्टमेंट में आग, 10 साल की बच्ची सहित 3 लोगों की मौत
    Next Article
    हिमाचल में कैंसर मरीजों के मुफ्त इलाज पर संकट:पेमेंट अटकने से हिमकेयर और आयुष्मान योजना फेल, जनऔषधि केंद्र खाली; मरीज बाजार भरोसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment