Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:भुवनेश्वर के अपार्टमेंट में आग, 10 साल की बच्ची सहित 3 लोगों की मौत

    5 hours ago

    2

    0

    ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार सुबह एक रिहायशी इमारत में आग लगने से बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे बसंती विला अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ। आग लगने के बाद बिल्डिंग में फंसे सुरक्षा गार्ड विश्वजीत बेहरा (70) और सुलता बेहरा (65) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 10 साल की तेजस्विनी बेहरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विश्वजीत अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड थे। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग से करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे में नाना ने 9 साल की नातिन से दुष्कर्म की कोशिश की; भीड़ ने पुलिस के हवाले किया महाराष्ट्र के पुणे के पर्वती में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप बच्ची के नाना पर है। पुलिस ने आरोपी नाना को हिरासत में ले लिया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसका नाना हाल ही में घर के पास बने एक कमरे में रहने आया था। आरोप है कि नाना बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एक पड़ोसी ने टीन शेड के बीच से घटना देख ली और शोर मचा दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया। फिलहाल जांच की जा रही है। ISIS के केमिकल हमले की साजिश मामले में NIA ने डॉक्टर समेत 3 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISIS से जुड़ी एक साजिश के मामले में डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि ये लोग सार्वजनिक जगहों पर जैविक जहर फैलाकर बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बना रहे थे। NIA ने हैदराबाद के डॉ. सैयद अहमद मोहिउद्दीन और उत्तर प्रदेश के आजाद व मोहम्मद सुहैल के खिलाफ अहमदाबाद की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, तीनों आरोपी विदेशी ISIS हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच में सामने आया कि आरोपी Ricin नाम के जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल करना चाहते थे। यह पदार्थ अरंडी के बीज से तैयार होता है और केमिकल वेपन्स कन्वेंशन की शेड्यूल-1 सूची में शामिल है। यह मामला पहले गुजरात ATS ने दर्ज किया था। नवंबर 2025 में डॉ. मोहिउद्दीन को एक टोल प्लाजा पर पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक, उसकी कार से अवैध हथियार, चार लीटर कैस्टर ऑयल की बोतल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। नासिक के स्टार मॉल में आग, बगल के अस्पताल से मरीजों को निकाला गया महाराष्ट्र के नासिक स्थित स्टार मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर पास के एक अस्पताल से मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है। सरकारी अस्पताल बंद करने पर अनंतनाग विधायक की पत्नी और बेटे पर केस जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सरकारी अस्पताल को बंद करने के मामले में पुलिस ने विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद की पत्नी और बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की है। अधिकारियों के मुताबिक यह मामला मंगलवार को आचबल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, विधायक की पत्नी और बेटे पर आरोप है कि उन्होंने दमहाल खोसिपोरा इलाके में मौजूद सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा दिया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिस इमारत में यह स्वास्थ्य सुविधा चल रही थी, वह कथित तौर पर विधायक के परिवार की है। यह भवन 2008 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि अस्पताल को बंद करने के पीछे क्या वजह थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में चुनाव बाद हिंसा, सुरक्षाबलों पर फायरिंग, 5 घायल:24 घंटों में 4 हत्या होने का आरोप; कोलकाता में TMC ऑफिस पर बुलडोजर चला
    Next Article
    जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, VIDEO:खालिस्तानियों ने जिम्मेदारी ली; अमृतसर में आर्मी कैंप पर भी ग्रेनेड अटैक, DGP पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment