Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में वार्ड बॉय का शव नाले में मिला:29 अप्रैल से लापता था, परिजन हत्या की आशंका जता रहे, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन उरई के कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। मृतक की पहचान राघवेंद्र शर्मा (40) पुत्र भूरे शर्मा, निवासी उरई के रूप में हुई है, जो जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत था। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वही जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, राघवेंद्र शर्मा बीते 29 अप्रैल से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। परिजनों ने गुमशुदगी के पोस्टर भी जगह-जगह चस्पा किए थे, साथ ही उनके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसी बीच शनिवार को सीडीओ आवास के पास स्थित ऑफिसर कॉलोनी के नाले में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी शिनाख्त कराई, जिसमें पुष्टि हुई कि शव राघवेंद्र शर्मा का ही है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस मामले में मृतक के भाई रविंद्र शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। उनका कहना है कि यह कोई हादसा या सामान्य मौत नहीं है, बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर का विरोध:महिलाएं बोलीं- ‘नहीं चाहिए स्मार्ट मीटर’, बिजली फीडर पर किया हंगामा
    Next Article
    हरदोई में किसान ने फांसी लगाकर जान दी:बाग में गमछे से लटकता मिला शव, पत्नी की मौत के बाद से परेशान रहता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment