Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में बुद्ध पूर्णिमा पर खीरदान का आयोजन:जनसैलाब उमड़ा, करुणा-समता के मार्ग पर चलने का संकल्प

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में भगवान बुद्ध की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को उरई नगरी धम्ममय वातावरण में डूबी नजर आई। शांति, अहिंसा और करुणा के संदेशों के साथ शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें सबसे प्रमुख आयोजन डॉ. अंबेडकर चौराहे पर बहुजन नायक/महानायक जन्मोत्सव आयोजन संयुक्त समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ। यहां आयोजित खीरदान एवं धम्म ज्ञान उत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के पवित्र उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने एकजुट होकर बुद्ध के बताए मार्ग अहिंसा, करुणा और प्रज्ञा को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध केवल एक धार्मिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक गहन जीवन दर्शन के प्रतीक हैं, जिनकी शिक्षाएं आज के दौर में और अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती असमानता, हिंसा और भेदभाव को समाप्त करने के लिए बुद्ध के विचारों को आत्मसात करना समय की आवश्यकता है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए भी धम्म के सिद्धांतों का प्रसार जरूरी बताया गया। आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और एकजुटता की झलक भी देखने को मिली। जिलाध्यक्ष अवधेश गौतम के नेतृत्व में विजय रत्न, सुधाकर राव, दीपेंद्र सिंह, दीपक गौतम, महेंद्र दोहरे, रमाकांत दोहरे, किशन बाबू, प्रवेन्द्र पाल सिंह, चंद्रशेखर, राजेंद्र पाल, शैलेन्द्र अहिरवार, दया चौधरी, ओम प्रकाश और राम प्रकाश गौतम सहित कई कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला। सेवाभाव के क्रम में ऊषा सिंह, सुनीता रत्न, यशवंत राव, आनंद दोहरे, अनुराधा कठेरिया, कल्पना, साधना और ब्रजमोहन अहिरवार ‘बबलू’ ने श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मिथुन कुमार, भगवतीशरण पांचाल, अरविंद्र खाबरी, अतुल अहिरवार, महेंद्र भाटिया, अमरजूलाल गौतम, श्याम सुंदर चौधरी, नाथूराम बौद्ध, संत शिरोमणि, सुनील कुरकुरु, मलखान दोहरे, सुशील चौधरी, मानवेन्द्र बारा, राम अवतार सिंह गौतम, कृष्णकांत वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा, विकास गौतम, अरुण कुमार गौतम, धीरेन्द्र चौधरी, पुनीत भारती, दीपक कुमार, अमर सिंह और शालिनी बौद्ध सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। बड़ी संख्या में लोगों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया और धम्म के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में शांति, समता और भाईचारे का संदेश भी प्रभावी ढंग से प्रसारित करता नजर आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिन्दू महासभा ने श्रमिकों की मजदूरी 500 करने की मांग:फतेहपुर में श्रमिक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की अपील
    Next Article
    मस्जिद के बेदखली का आदेश, डीएम कोर्ट में अपील:कब्रिस्तान और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण की पैमाइश हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment