Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल से रेकी के बाद डाली गई डकैती:गांव के बाहर गाड़ी खड़ी करके पैदल पहुंचे थे स्क्रैप व्यापारी के घर बदमाश

    5 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के कलछीना गांव में स्क्रैप कारोबारी के घर में 14 सितंबर की रात 2:20 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घुस गए। कारोबारी और उसके घरवालों से मारपीट की। कारोबारी के हाथ-पैर बांध दिए। जहां एक लाख रुपये कैश समेत अन्य जेवरात ले गए। डकैती की घटना के लिए भोजपुर SHO और स्वॉट समेत 5 टीमें लगी हैं। पुलिस ने 200 से 220 कैमरों की जांच पड़ताल की। जहां गांव से लेकर 8 किमी दूर तक सभी स्थानों पर कैमरे देखते हैं। पुलिस की अभी तक की जांच में आया कि गांव के बाहर एक गाड़ी पहुंची, उसके बाद वही गाड़ी करीब 50 मिनट बाद वापस हुई। पहले पूरा मामला जानिए भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के रहने वाले सद्दाम का दिल्ली में स्क्रैप का कारोबार है। सद्दाम कैंसर से जूझ रहे हैं, घर में पत्नी अफरोजी 4 बेटे और 2 छोटी बेटी हैं। गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास उनका घर है, घर के बाहरी हिस्से में एक परचून की दुकान है, जो उनकी पत्नी संभालती हैं। कारोबारी ने बताया कि सोमवार रात घर के एक कमरे में मैं सो रहा था। दूसरे कमरे में मेरी पत्नी अफरोजी सो रही थी। उसी कमरे में मेरे बेटे यूनुस, आदिल, अदनान और मनान थे। दो बेटियां सोनी और अर्जाना भी सो रहीं थीं। रात करीब 2:20 बजे परचून की दुकान का ताला तोड़कर 5 बदमाश घर में घुस गए। सभी मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने कमरे के बाहर कूलर के पास मिर्च जला दी। इसके बाद कहा कि 10 किलो चांदी कहां रखी है, सेफ की चाबी दो। इन बदमाशों की आवाज लोकल जैसी थी और चेहरे ढके हुए थे। पत्नी के दुपट्‌टे से कारोबारी के हाथ पैर बांध दिए थे। जेल से रेकी कराई स्क्रैप कारोबारी और उनकी पत्नी से भी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस की जांच में आया है कि जेल में बंद एक युवक ने पूर्व में सद्दाम को कबाड़ का सामान दिलवाया था, जिसमें 15 हजार रुपये कमिश्नर भी वकील नाम के युवक को दिया गया। जो बाद में रेप के मामले में जेल चला गया पुलिस ने जो 200 से ज्यादा सीसी टीवी कैमरे देखे हैं उनमें आया है कि 2 संदिग्ध गाड़ियों को कलछीना के गांव के बाहर से लेकर कई किमी तक ट्रेस किया है। गांव में लोगों से पूछताछ में सामने आया कि रात में गांव में किसी गाड़ी की आवाज नहीं सुनी, न ही लाइट जलती देखी गई। जिससे पुलिस मान रही है कि बदमाश गांव के बाहर गाड़ी को छोड़कर फिर बदमाश अंदर पहुंचे। इनमें मेरठ का नाम भी सामने आया है। जल्द खुलासा किया जाएगा डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। जिस तरीके से व्यापारी की पत्नी ने पूरी घटना बताई है। उससे लग रहा है कि लूट करने वाले नजदीकी भी हो सकते हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में 3 साल के बच्चे की जैपनीज-बुखार से मौत:26 दिन चला इलाज; डीएम ने 0-5 साल के बच्चों को वैक्सीन लगवाने की अपील की
    Next Article
    मुरादाबाद में पकड़ा गया 17वां तेंदुआ:4 ग्रामीणों को निवाला बना चुके हैं आदमखोर तेंदुए; 30 से ज्यादा किसान हैं जख्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment