Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल बंदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम:लखीमपुर-खीरी में शैलेश कुमार ने 66.16% तो सूरज ने 61 प्रतिशत हासिल किए अंक

    14 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी जेल में बंद कैदियों ने इस साल यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जेल के कई बंदियों ने अच्छे अंक हासिल कर सफलता पाई है। जेल की चारदीवारी के भीतर रहकर भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। हाईस्कूल परीक्षा में ग्राम राजापुर निवासी शैलेश कुमार ने 66.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की। वहीं ग्राम सरैया निवासी सूरज ने 61.66 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम श्रेणी में सफलता पाई। दोनों की मेहनत और लगन ने यह दिखा दिया कि सही दिशा में प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। इंटरमीडिएट में भी मिली सफलता इंटरमीडिएट परीक्षा में मोहल्ला टैय्या बाग निवासी अनिकेत कुमार ने 55.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी और परीक्षा में सफलता हासिल की। जेल में मिली पढ़ाई की सुविधा, अधिकारियों ने सराहा जेल प्रशासन के अनुसार, बंदियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित कक्षाएं चलाई गईं और उन्हें जरूरी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई। जेल अधीक्षक ने सफल बंदियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम दिखाता है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में डिप्थीरिया पर अलर्ट: स्कूलों में टीकाकरण अभियान तेज:30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान, हजारों बच्चों को लग चुके टीके
    Next Article
    गोंडा में यूपी बोर्ड-2026 हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित:50,379 परीक्षार्थियों में से 43,038 बच्चों ने पास की परीक्षा, 90.95% रहा रिजल्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment