Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद रेप:UPSC की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म, 35 हजार की वसूली; आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर चार साल पहले हुई दोस्ती के बाद युवक ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें हासिल कर लीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि 35 हजार रुपये भी वसूल लिए। पीड़िता के पिता की शिकायत पर हुसैनगंज थाने में आगरा निवासी अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चार साल पुरानी दोस्ती, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित कुमार आगरा के गड़सान इलाके का रहने वाला है और हैंडीक्राफ्ट का काम करता है। चार साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान युवती से हुई थी। इसी दौरान उसने किसी तरह युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें हासिल कर लीं और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। फ्लैट में घुसकर वारदात का आरोप पीड़िता के अनुसार, 21 अप्रैल को आरोपी उसके फ्लैट में घुस आया। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया और उसे कमरे में छोड़कर फरार हो गया। रात 2 बजे पिता को बताई आपबीती घटना के अगले दिन यानी 22 अप्रैल की रात करीब 2 बजे युवती ने फोन कर अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी हुसैनगंज थाने के एसएसआई सुनील कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में ककोड़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़:चोरी-लूट के दो वांछित बदमाश पकड़े गए, एक घायल, एक गिरफ्तार
    Next Article
    मुज़फ़्फ़रनगर में 'आत्म बोध' पुस्तक का 11 मई को विमोचन:दिव्य ध्यान योग आश्रम में संत दीक्षा वर्ष पर आध्यात्मिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment