Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुज़फ़्फ़रनगर में 'आत्म बोध' पुस्तक का 11 मई को विमोचन:दिव्य ध्यान योग आश्रम में संत दीक्षा वर्ष पर आध्यात्मिक कार्यक्रम

    2 hours ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर शहर में 11 मई 2026 को एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पचेंडा रोड स्थित राधिकापुरम के दिव्य ध्यान योग आश्रम में 'आत्म बोध – चेतना के पुष्प' नामक आध्यात्मिक पुस्तक का विमोचन होगा। यह कार्यक्रम पूज्य स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के संत दीक्षा के तृतीय पावन वर्ष के शुभारंभ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे दिव्य योग ध्यान आश्रम, राधिकापुरम (बचनसिंह कॉलोनी) में शुरू होगा। इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा। उनके प्रवचनों के माध्यम से आत्मबोध, साधना और जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मविद्यापीठाधीश्वर श्रीमद् दंडी स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज और जूना अखाड़ा के 108 महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान करेगी। आयोजकों के अनुसार, 'आत्म बोध – चेतना के पुष्प' पुस्तक मानव जीवन में चेतना, आत्मज्ञान और आध्यात्मिक जागरण को सरल भाषा में समझाने का प्रयास है। यह पुस्तक समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। दिव्य ध्यान योग आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद रेप:UPSC की तैयारी कर रही युवती से दुष्कर्म, 35 हजार की वसूली; आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    हाथरस में थाने में युवक ने लगाई फांसी:किशोरी को भगाने के आरोप में था कस्टडी में, जिला अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment