Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘IAS बनकर देश की सेवा करूंगी’:इतिहास रचने वाली टीचर की बेटी ने जताई इच्छा, पलक सैनी ने 10वीं में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया

    1 hour ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर की गलियों से एक बार फिर मेहनत और संस्कार की मिसाल सामने आई है। शहर के गऊशाला क्षेत्र में रहने वाली पलक सैनी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में दूसरा स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि दिल में अगर जज़्बा हो तो कोई भी बड़े सपनों को रोक नहीं सकते। केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा पलक सैनी ने 94.33 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। खास बात यह है कि उन्होंने कला विषय में 99 अंक प्राप्त कर अपनी विशेष पकड़ दिखाई, जबकि हिंदी और विज्ञान में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। पलक की सफलता के पीछे उनके पिता का बड़ा योगदान रहा है, जो खुद बिजनौर में एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। शिक्षा और अनुशासन का माहौल उन्हें घर से ही मिला, जिसने उनकी पढ़ाई को मजबूत आधार दिया। लेकिन पलक की कहानी सिर्फ अंकों तक सीमित नहीं है। उनका सपना इससे कहीं बड़ा है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाकर देश के लिए काम करना चाहती हैं। उनका मानना है कि पढ़ाई सिर्फ नंबर लाने के लिए नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने का माध्यम होनी चाहिए। आज पलक की इस सफलता ने पूरे इलाके को गर्व से भर दिया है। पड़ोसियों से लेकर शिक्षकों तक, हर कोई उनकी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की सराहना कर रहा है। पलक की कहानी उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं, क्योंकि यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है। आपको बता दें कि जिले में वंश सैनी ने 10वीं में टॉप किया है, जबकि यूपी में उसकी छठी रैंक आई है, जबकि शाहपुर स्थित आर्या एकेडमी इंटर कॉलेज की छात्रा सिया ने 93.67 अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से हज यात्रियों की रवानगी का सिलसिला जारी:दूसरे जत्थे से 430 यात्रियों ने भरी उड़ान , सचिव बोले - सऊदी तक यात्रियों को मिल रही है विशेष सुविधा
    Next Article
    गोंडा में नहर पुलिया से गिरकर युवक की मौत:रातभर खोजते रहे परिजन, सुबह नहर के नीचे मिला शव और मोटरसाइकिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment