Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में यूपी बोर्ड-2026 हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित:50,379 परीक्षार्थियों में से 43,038 बच्चों ने पास की परीक्षा, 90.95% रहा रिजल्ट

    16 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बीते 12 मार्च को संपन्न हुई परीक्षा के 42 दिन बाद ये नतीजे जारी किए गए हैं। गोंडा जिले का कुल पास प्रतिशत 90.95 रहा, जिसमें 50,379 परीक्षार्थियों में से 43,038 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। जिले के छह छात्रों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। हरि कृष्ण ओझा इंटर कॉलेज, परसा गोंडरी की छात्रा रुचि दुबे ने 600 में से 582 अंक 97 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। वहीं, मां जगदंबा ब्रह्मदेव इंटर कॉलेज, हिलालपुर दुर्जनपुर घाट तरबगंज के छात्र विमलेंद्र तिवारी ने 581 अंक 96.83 प्रतिशत के साथ छठवां स्थान प्राप्त किया है। श्री कुंज बिहारी स्मारक इंटर कॉलेज, सुभागपुर पंडरी कृपाल गोंडा की छात्रा महिमा ने 580 अंक 96.47 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया। इसी कॉलेज की शुभी तिवारी ने 578 अंक 96.33 प्रतिशत के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया है। रोज गुड इंटर कॉलेज के छात्र प्रखर गोस्वामी और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, इटियाथोक की छात्रा रैना शुक्ला दोनों ने 577 अंक 96.17 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। रैना शुक्ला ने इसका श्रेय अपने माता-पिता अपनी परिजनों को दिया है यह अपने नाना नानी के घर रहकर की पढ़ाई करती थी जिसके चलती इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है। 50379 परीक्षार्थियों में से 43038 बच्चों ने परीक्षा पास की है 90.95 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। गोंडा जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित 2026 के परीक्षा में हाईस्कूल के 50375 परीक्षार्थी में से 47318 परीक्षार्थी जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले 5 वर्षों के हाईस्कूल परीक्षा परिणामों पर नजर बीते 2025 यूपी बोर्ड परीक्षा में गोंडा में हाईस्कूल के 49361 बच्चों में से 43060 बच्चों ने परीक्षा पास की थी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 93.81 प्रतिशत रहा है। 2024 के परीक्षा में गोंडा में हाईस्कूल के 51460 बच्चों में से 43237 बच्चों ने परीक्षा पास की थी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90.32 प्रतिशत रहा है। वर्ष 2023 के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल के 53327 बच्चों में से 45906 बच्चों ने परीक्षा पास की थी 93.38 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। वर्ष 2022 के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल के 46253 बच्चों में से 35966 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की थी हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87.02 प्रतिशत रहा है। 2021 में कोविड काल के दौरान बिना परीक्षा दिए ही जिले के हाई स्कूल के 47907 बच्चों ने परीक्षा पास की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेल बंदियों ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम:लखीमपुर-खीरी में शैलेश कुमार ने 66.16% तो सूरज ने 61 प्रतिशत हासिल किए अंक
    Next Article
    शाहजहांपुर में 9 जनसेवा केंद्रों की CSC ID सस्पेंड:फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment