Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुकुल में गर्लफ्रेंड के साथ भांजे को पीटकर मार डाला:बोला- शैतानी करता था, तीन दिन तक पीटा, रोया तो दीवार में सिर पटका... भूखा रखा

    1 hour ago

    3

    0

    दिव्यांश गुरुकुल की परंपरा के मुताबिक ढल नहीं पा रहा था, दिनभर वह शैतानी करता… पढ़ाई में आनकानी करता। मैं उसको समझाता, तो वह मानता नहीं था। पिछले 3–4 दिनों से उसकी शैतानियां बढ़ गई थी, जिससे मुझे उससे चिढ़ आने लगी थी। उसकी हरकतों से तंग आकर मैने उसकी रात भर थप्पड़, चप्पल लात–घूसों से पिटाई की। उसके कपड़े उतरवा कर पीठ में डंडे मारे। आरोपी मामा बोला- चिल्ला रहा था, पीठ कर लात मारी थी वो चिल्ला रहा था, जिसपर मुझे और गुस्सा आया तो मैने उसके पीठ पर लात मार दी, जिससे वह दूर जाकर गिरा… दिव्यांश का शोर सुनकर अन्य बच्चे उठ न जाए, इसलिए मैने उसका मुंह दबाया फिर एक के बाद एक कई घूसें उसकी पीठ पर जड़ दिए, जिससे वह बेसुध हो गया। फिर मैं उसे वहीं छोड़ कर चला गया। सुबह जाकर देखा तो दिव्यांश जमीन पर पड़ा हुआ था। पास जाकर जगाया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई, तो उसका शव घर के बाहर छोड़ आया। यह कबूलनामा था लखनऊ के रामानुज भागवत वेद विद्या पीठ के संचालक और 11 साल के दिव्यांश के मामा सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया। 15 अप्रैल को महाराजपुर के गौरिया निवासी नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने जब अपने इकलौते बेटे को वेद पाठ की शिक्षा के लिए उसके मामा के गुरुकुल में दाखिला कराया होगा, तो उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि महज सप्ताह भर के भीतर बेटे की इतनी दर्दनाक मौत हो जाएगी, जिसका गम उन्हें ताउम्र सलाता रहेगा। गुरुवार को दिव्यांश के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया व उसकी मूलरूप से छतरपुर निवासी 23 वर्षीय गर्लफ्रेंड हर्षिता सोनी को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ के बाद सौरभ ने जो बयान दिए, उसको सुन पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए। हत्यारे मामा ने मंगलवार की रात 11 साल के मासूम के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी थी। मंगलवार को बच्चों के सोने के बाद एकांत में ले गया था पूछताछ में सौरभ बताया कि दिव्यांश गुरुकुल के नियमों का पालन नहीं कर रहा था, वह कक्षा में शोर मचाता था, बच्चों से बातें करता था, गाना गाता, डांस करने लगता। उसकी शरारत देख अन्य बच्चे भी कुछ ही दिनों में उसके रंग में रंगने लगे थे। जिसे देख मुझे उससे चिढ़ आने लगी थी। उसने बताया कि वह लगातार तीन दिनों से दिव्यांश की बेरहमी से पिटाई कर रहा था। तेज धूप में कपड़े उतार कर उसे नंगे पैर छत में खड़ा कर देता था… छाया की ओर भागने पर उसे पीटता। दिव्यांश को छोड़ सभी बच्चों को खाना दिया जाता था। वह भूख से रोता तो डंडों से उसकी पिटाई की जाती थी। सौरभ ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे सभी बच्चे कमरे में सोने चले गए। मैं दिव्यांश से इतना चिढ़ गया था कि मैने उसे रात भर पीटने की ठान ली थी। मैं उसे एकांत जगह पर लेकर आने लगा तो वह चिल्लाने लगा, जिस पर मेरा पारा आसमान पर पहुंच गया। मैंने थप्पड़, लात–घूंसा, डंडा, बेल्ट जो कुछ मिला उससे पिटाई की। रोने पर उसे घसीट कर दीवार पर पटक दिया, जिससे उसका सिर टकराया था, इसी के चलते उसके सिर पर चोट के निशान हैं। उस दिन पता नहीं मुझे क्या हो गया था कि पिटाई के दौरान उसकी हालत का ख्याल ही नहीं रहा। मार खाकर वह बेहोश गया और मैं उसे छोड़ कर चला गया। सुबह देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। गर्लफ्रेंड ने तोड़े सीसीटीवी कैमरे गुरुकुल के सारे बच्चे जमा हो गए, जिस पर मैने गुरुकुल के पास ही किराए पर रहने वाली गर्लफ्रेंड हर्षिता सोनी को बुलाया। उसने सभी बच्चों को अपने–अपने घर भेज दिया। इसके बाद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे हर्षिता ने तोड़ दिए। फिर हर्षिता ने मेरे लिए एक कार बुक की। मैं कार से उसे घर के पास फेक कर फरार हो गया। पुलिस ने डीवीआर खंगाली तो उसमें दिव्यांश के साथ हुई बर्बरता के ऐसी फुटेज मिली, जिससे पुलिस अधिकारियों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि बीते तीन दिनों की फुटेज चौकानें वाली थी। फुटेज में सामने आया कि आरोपी सौरभ तीन दिनों से उसकी बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। सौरभ, दिव्यांश को भरी धूप में हाथ ऊपर करवा कर घंटों तक सजा देता दिख रहा है। मेस में सभी बच्चों को खाना दिया जा रहा है, लेकिन दिव्यांश को भूखा रहने की सजा मिली थी। मेस की फुटेज में साफ दिख रहा है कि बच्चे खाना खा रहे, जबकि दिव्यांश कोने में रोता बिलखता दिख रहा है। खाना खाने पर बाल पकड़ कर घसीटा एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि एक फुटेज में सामने आया, जिसमें दिव्यांश चोरी छिपे अपने साथियों का खाना खाता दिख रहा है, जिसकी भनक लगने पर सौरभ तमतमाते हुए मेस पहुंचा और उसके बाल पकड़ कर घसीटते हुए बाहर लाया। इसके बाद एक के बाद एक थप्पड़, घूसों की बौछार कर दी। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बच्चे के किसी बात को न मानने पर संचालक कन्हैया लाल मिश्रा ने उसे पीटा था। पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की है। उसकी गर्लफ्रेंड ने गुरुकुल से साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पिता महंत थे, गलती पर इसी तरह पीटते थे गुरुकुल के संचालक महंत कन्हैया ने पुलिस को बताया कि वह दो भाई हैं और दोनों महंत हैं। उसके पिता सुरेश चंद्र मिश्रा भी महंत थे। गलती पर पिता दोनों भाइयों को बहुत मारते थे। ऐसे में जब बच्चे गलती करते हैं या बात नहीं सुनते तो उससे भी बर्दाश्त नहीं होता है। मंगलवार की रात दिव्यांश की गलती पर उसे पीटा था। उसने पुलिस को बताया कि गुरुकुल के दूसरे बच्चों को भी वह इसी तरह से पीटता था। यह था पूरा मामला… महाराजपुर के गौरिया निवासी प्राइवेट कर्मी नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने अपने 11 वर्षीय बेटे दिव्यांश को वेद पाठ की शिक्षा के लिए लखनऊ के आलम नगर स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में पढ़ने भेजा था। गुरुकुल में मासूम का दाखिला उसके मामा सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया ने कराया था। सौरभ का बेटा भी गुरुकुल का छात्र है। बीते 15 अप्रैल को बड़ी बहन दिव्यांश को लेकर वहां छोड़ने गई थी। बुधवार तड़के परिजनों को सूचना मिली कि बेटा गिरकर घायल हो गया है। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे गुरुकुल का संचालक महंत कन्हैया लाल मिश्रा वैगन आर कार से चालक के साथ आया और मासूम का शव घर के बाहर फेंककर चला गया था। परिजनों ने बेटे की हालत देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद:सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान
    Next Article
    सुबह से तपा रही धूप, आज और कल चलेगी लू:शहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, एयरफोर्स स्टेशन में 43.2 डिग्री रहा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment