Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीआईसी ग्राउंड में लगेगा अंतरराष्ट्रीय सिंधी मेला:26-27 अप्रैल को होगा 6वें मेले का आयोजन, मां-बेटी कैटवॉक होगी आकर्षण का केंद्र

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में सिंधी समाज का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन इस बार और भव्य होने जा रहा है। चेटीचण्ड महोत्सव के तहत 26 और 27 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सिंधी मेले में संस्कृति, कला और खान-पान की झलक देखने को मिलेगी। शहर के जीआईसी ग्राउंड में 26-27 अप्रैल को जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति की ओर से दो दिवसीय 6वां अंतरराष्ट्रीय सिंधी मेला आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन चेटीचण्ड महोत्सव के तहत किया जा रहा है, जिसमें देशभर से लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के संरक्षक गिरधारी लाल भक्तियानी ने बताया कि मेले हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार की धरोहर हैं। इस आयोजन के जरिए नई पीढ़ी को सिंधी परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपने रिश्तेदारों को भी इस मेले में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक झांकियां और झूले प्रमुख आकर्षण रहेंगे। साथ ही माता रानी दरबार, भगवान झूलेलाल मंदिर और स्वामी लीलाशाह भगवान के मंदिर की झलक भी देखने को मिलेगी। विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से सिंधी व्यंजन और परंपराओं से लोग परिचित हो सकेंगे। मेला संयोजक कमल छाबड़िया के अनुसार, मुंबई से सिंधी रॉक स्टार कमलेश कपूर, ज्योति मणी और करण खेमानी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं जूनियर अमिताभ बच्चन अपने अभिनय से बच्चों और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेले में महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत सिंधी समाज की महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। 27 अप्रैल को मां-बेटी कैटवॉक का आयोजन होगा, जिसमें भारतीय और सिंधी संस्कृति, सभ्यता और भाषा को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मेले का उद्घाटन 26 अप्रैल को शाम 6 बजे सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर गुरु डॉ. शंकरनाथ योगी करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति का कहना है कि यह मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि सिंधी संस्कृति को समझने और उसे आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पर जागरूकता कार्यक्रम:व्याख्यान, नुक्कड़ नाटक और 4 किमी पदयात्रा का आयोजन, 500 छात्र - छात्राओं ने किया प्रतिभाग
    Next Article
    गौतमबुद्धनगर में 25 स्थानों पर लगे मेडिकल कैंप:जिलाधिकारी ने श्रमिकों से संवाद कर सुविधाओं का लिया फीडबैक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment