Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि:भाजपा मंडल संयोजक ने थामा पार्टी का हाथ; जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की एकता, अखंडता व गरीबों के हित में किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। इसी कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए बिलसंडा के भाजपा मंडल संयोजक ने अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रवि पंडित कार्यक्रम के दौरान बिलसंडा के भाजपा मंडल संयोजक रवि पंडित ने भाजपा का पद छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से सदस्यता दिलाई। इस मौके पर रवि पंडित ने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि वहां कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि वे अब पूरी निष्ठा के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। भाजपा पर देश को बांटने का लगाया आरोप सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, 'गरीबी हटाओ' अभियान और देश को आत्मनिर्भर बनाने जैसे कई क्रांतिकारी फैसले लिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार इंदिरा गांधी के आदर्शों को भुलाकर देश को बांटने का काम कर रही है। चब्बा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ें। जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को वितरित किए फल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। इस पूरे आयोजन में शहर अध्यक्ष कृष्ण गंगवार, यूसुफ मलिक, अनवर अनीस, नरेश शुक्ला, हरीश कुमार सिंह मौर्य, जाहिद खान, ब्रजेश वर्मा, राजेश वर्मा और इस्तियाक अहमद अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के कुंडा में तीसरे दिन की रामकथा:4-5 लाख श्रद्धालुओं और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने की संभावना
    Next Article
    लखनऊ में महिला के खाते से 4.11 लाख रुपए निकाले:खाते को फ्रीज कर रकम वापस दिलाने की मांग, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment