Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने का खुलासा:घरेलू विवाद और नशे के चलते की थी हरकत, आरोपी युवक गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर ट्रेन संचालन को खतरे में डालने की गंभीर घटना का रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार को सफल खुलासा कर दिया है। भरथना और साम्हों स्टेशन के बीच हुई इस घटना में आरपीएफ ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में घरेलू विवाद और नशे की हालत में इस खतरनाक हरकत को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इस मामले में रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की गई थी। घटना सामने आने के बाद बनी जांच टीम यह मामला 2 अप्रैल 2026 का है, जब भरथना और साम्हों स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखे जाने की सूचना मिली। यह घटना यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ पोस्ट इटावा पर मुकदमा दर्ज किया गया और वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित के निर्देशन में एक विशेष जांच टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान जांच टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला। तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। लगातार निगरानी और जांच के बाद 30 अप्रैल 2026 को बृजमोहन नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, जो भरथना थाना क्षेत्र के चढ़रऊआ गांव का निवासी है। पूछताछ में कबूला जुर्म और बताई वजह गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि घर में चल रहे विवाद के कारण वह तनाव में था और शराब के नशे में उसने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिए। उसकी इस हरकत से किसी भी समय बड़ा रेल हादसा हो सकता था, लेकिन समय रहते घटना का खुलासा हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में मक्के की फसल पर सैनिक कीट का खतरा:केंद्र-राज्य टीम ने किया सर्वेक्षण, किसानों को दिए बचाव के उपाय
    Next Article
    सीतापुर डायल-112 में 14 नए वाहन शामिल:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बोले - रिस्पॉन्स टाइम होगा बेहतर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment