Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में आबकारी हेडकांस्टेबल 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, लाइसेंसधारक से हर महीने मांगता था रुपए

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा में एंटी करप्शन की टीम ने आबकारी विभाग के हेड कॉन्स्टेबल को 12 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी सिपाही क्षेत्र की एक कंपोजिट शराब दुकान के लाइसेंसधारक से हर महीने रिश्वत मांगता था। न देने पर लाइसेंस रद्द कराने और छापेमारी कराने की धमकी देता था। लाइसेंस धारक की शिकायत पर कानपुर नगर की एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सिपाही को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल टीम उसे आगे की पूछताछ के लिए कानपुर लेकर चली गई है। टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... इटावा में आबकारी विभाग में हेड कॉन्स्टेबल पद पर तैनात तहसीलदार सिंह को एंटी करप्शन टीम, कानपुर नगर ने बुधवार को 12 हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। टीम आरोपी सिपाही को पकड़कर अपने साथ पूछताछ के लिए कानपुर नगर लेकर वापस लौट गई है। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एंटी करप्शन टीम कानपुर नगर प्रभारी निरीक्षक श्रीकृष्ण मोहन राय के नेतृत्व में सादी वर्दी में 4 सदस्यीय टीम जिला आबकारी कार्यालय पहुंची। टीम ने बताया- धनुआ क्षेत्र के कंपोजिट शराब दुकान के लाइसेंसधारक उदय प्रताप सिंह ने शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि हेडकांस्टेबल तहसीलदार सिंह पिछले करीब एक साल से दुकान चलाने के एवज में हर महीने 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर टीम ने तहसीलदार सिंह को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई थी। शिकायतकर्ता को पहले से ही केमिकल लगे 500-500 रुपये के नोट दिए गए थे। जैसे ही लाइसेंसधारक उदय प्रताप सिंह ने कार्यालय पहुंचकर आरोपी हेडकांस्टेबल तहसीलदार सिंह को रुपये दिए, टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तुरंत छापा मारकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। छापेमारी के बाद आरोपी को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद टीम अपने साथ कानपुर ले गई। अन्य अधिकारियों की संलिप्तता के भी आरोप पीड़ित ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले में विभाग के अन्य अधिकारियों की संलिप्तता हो सकती है। एंटी करप्शन टीम के अनुसार अब आरोपी के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी बोले- अच्छा कॉन्स्टेबल था यह 2018 जिले में तैनात है, वर्तमान में जसवंतनगर सर्किल में तैनात था। जिला आबकारी अधिकारी विजय पाल वर्मा ने बताया कि यह अच्छे कांस्टेबल थे। पढ़े लिखे और काम में अच्छे थे। हम लोग खुद चौंक गए कि उनकी इस मामले में गिरफ्तारी हुई है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी:ऑडियो मैसेज में कहा- जैसे अतीक को मारा, वैसे ही मारना है; 33 बार गालियां दीं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें भेजे गए ऑडियो मैसेज में कहा गया कि जैसे अतीक अहमद को मारा गया था, वैसे ही उन्हें भी मार दिया जाएगा। इन ऑडियो में 33 बार गालियां भी दी गई हैं और कहा गया है कि उनकी यात्रा के दौरान हमला किया जाएगा। 1 अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर पहले एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे बाद में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात 9:55 और 9:56 बजे दो वॉइस मैसेज भेजे गए। ज्योतिष्पीठ ने बुधवार को ये दोनों ऑडियो जारी करके मामले की जांच की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवास एवं विकास परिषद के विरुद्ध व्यापार वर्ग में आक्रोश:संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी बोले- सरकार और न्यायालय को भ्रम में रखा गया, विरोध करेंगे
    Next Article
    कृषि में सौर ऊर्जा पंप, ड्रिप सिंचाई का उपयोग:लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाती है नवीकरणीय ऊर्जा: प्रिंस गक्खर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment