Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आवास एवं विकास परिषद के विरुद्ध व्यापार वर्ग में आक्रोश:संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारी बोले- सरकार और न्यायालय को भ्रम में रखा गया, विरोध करेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ सेंट्रल मार्केट प्रकरण में आवास विकास को लेकर व्यापारी वर्ग में भारी नाराजगी है। व्यापारी मानते हैं कि सरकार राहत देने का प्रयास कर रही थी लेकिन आवास एवं विकास परिषद के अफसरों में ऐसा होने नहीं दिया। यही कारण था कि सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई के दौरान अफसरों ने लैंड यूज परपज की संभावना जताकर जुटाये गए 70 करोड़ रूपए के बारे में भी नहीं बताया गया। दो तस्वीरें देखें… अब एक नजर पूरे मामले पर सेंट्रल मार्केट को लेकर 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख़्ती दिखाई और 44 संपत्तियों को सील करने के आदेश कर दिए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सुप्रीम कोर्ट ने कोई तिथि निर्धारित नहीं की। इसका पता चलते ही सेंट्रल मार्केट में खलबली मच गई और व्यापारियों ने खुद को बचाने की मशक्कत शुरू कर दी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश अपलोड होते ही आवास विकास का अमला सेंट्रल मार्केट में उतर गया। 44 संपत्तियां, अटकी रही बाजार की सांस सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि कौन-कौन सी 44 संपत्तियां कार्रवाई के दायरे में हैं। लेकिन जिस तरह से यह कार्रवाई की गई उसके बाद पूरे बाजार की सांस अटकी रही। बाजार में बैठा हर व्यापारी शायद यही सोच रहा था कि अगला नंबर उनका होगा। दिन भर अफरा तफरी का माहौल रहा। यह मौजूद लोगों के चेहरे पर मायूसी और गुस्सा साफ दिखाई दिया। अध्यक्ष बोले- व्यापारी का उत्पीड़न उद्देश्य संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई केवल व्यापारी का उत्पीड़न मात्र है। सुप्रीम कोर्ट ने सीलिंग की कोई तिथि निर्धारित नहीं कि उसके बावजूद आवास एवं विकास परिषद के अफसरों ने यह कार्रवाई की। 70 करोड़ जुटाने के बाद भी कोर्ट को जानकारी नहीं दी। सरकार की मंशा के विपरीत जाकर काम किया। उपाध्यक्ष बोले- निरंकुश हो चुके अफसर संयुक्त व्यापार संघ की उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने कहा कि आवास एवं विकास परिषद के अवसर निरंकुश हो गए हैं। लाल फीता शाही बिल्कुल चरम पर है। सरकार और कोर्ट दोनों को भ्रमित कर व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिन लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान खत्म कर दिए उन पर की गई कार्रवाई गलत है। जीतू बोल- काले इतिहास में दर्ज आज का दिन मेरठ व्यापार मंडल की तरफ से सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का दर्द बांटने पहुंचे जीतू नागपाल ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई का यह दिन मेरठ के इतिहास में काले पन्नों में दर्ज हो गया है। यह पहली बार हुआ है, ज़ब स्कूल, अस्पताल, बैंक जैसे प्रतिष्ठानों पर सील लगाकर पूरे क्षेत्र को बर्बाद कर दिया गया है। ऊपर से कुछ अफसर इस विरोध को राजनीतिक रूप देकर दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पीड़ित पति ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा:बोलोरो गाड़ी से आरोपी ने युवक की पत्नी और बच्चे का किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    इटावा में आबकारी हेडकांस्टेबल 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, लाइसेंसधारक से हर महीने मांगता था रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment