Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में राजस्थान Vs दिल्ली मैच:टॉस थोड़ी देर में; सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100-सिक्स पूरे कर सकते हैं

    16 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच यह इस सीजन की पहली टक्कर होगी। राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी टी-20 में सबसे तेज 100 सिक्स के करीब हैं। उन्होंने 27 पारियों में 511 गेंदों पर 99 सिक्स लगाए हैं। यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के कीरोन पोलॉर्ड के नाम है, जिन्होंने 843 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे। इसके अलावा, सूर्यवंशी IPL 2026 में 167 गेंदों में सबसे तेज 400 रन का रिकॉर्ड बना चुके हैं। राजस्थान 9 मैच में 6 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। वहीं दिल्ली 8 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ 7वें पायदान पर हैं। राजस्थान ने 15 मैच जीते IPL में दोनों टीमों के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें राजस्थान ने 15 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 14 जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI राजस्थान- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर और यश राज पुनिया। इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे दिल्ली- अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 2 सड़क हादसे:स्कार्पियो पलटने से चालक समेत 5 घायल, फल लदी डीसीएम भी दुर्घटनाग्रस्त
    Next Article
    RR vs DC Live Score Updates: राजस्थान रॉयल्स के सामने घर पर दिल्ली की चुनौती, थोड़ी देर में होगा टॉस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment